फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas Games for Office: क्रिसमस पर नहीं मिल रही छुट्टी तो दफ्तर में इन खेलों के साथ मनाएं पर्व

Sat, 14 Dec 2024 05:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 14 Dec 2024 05:09 PM IST
सार

थीम पार्टी या थीम आउटफिट का चयन करें और कुछ मजेदार क्रिसमस गेम्स खेलें। गेम से दफ्तर का माहौल हल्का-फुल्का मस्ती भरा हो जाएगा। खेल से टीम बॉन्डिंग भी बढ़ेगी। आइए जानते हैं कि दफ्तर में क्रिसमस के मौके पर किस तरह के गेम खेल सकते हैं।

विज्ञापन
Christmas Celebration Ideas in Office Fun Office Games to Celebrate Christmas at Work
क्रिसमस कैसे सेलिब्रेट करें - फोटो : Adobe

Christmas Celebration Ideas in Office: 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस मनाया जा रहा है। कई दफ्तरों में क्रिसमस की छुट्टी नहीं होती और उन्हें साल के इस आखिरी पर्व पर भी कार्य करने दफ्तर जाना होता है। ऐसे में दफ्तर में सहकर्मियों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं। दफ्तर में क्रिसमस मनाने के लिए आप कई रोचक और मजेदार गतिविधियों का आयोजन कर सकते हैं, जिससे सभी सहकर्मी एक साथ त्योहार की खुशियों का आनंद ले सकें। इसके लिए सबसे पहले दफ्तर में क्रिसमस की खास सजावट करें। अपना केबिन, मीटिंग रूम या डेस्क सजा सकते हैं। रिफ्रेशमेंट या लंच की व्यवस्था होनी चाहिए। दफ्तर में ही क्रिसमस ट्री सजाया जा सकता है। गीत-संगीत का इंतजाम हो। थीम पार्टी या थीम आउटफिट का चयन करें और कुछ मजेदार क्रिसमस गेम्स खेलें। गेम से दफ्तर का माहौल हल्का-फुल्का मस्ती भरा हो जाएगा। खेल से टीम बॉन्डिंग भी बढ़ेगी। आइए जानते हैं कि दफ्तर में क्रिसमस के मौके पर किस तरह के गेम खेल सकते हैं।

Christmas Celebration Ideas in Office Fun Office Games to Celebrate Christmas at Work
क्रिसमस डेकोरेशन - फोटो : Adobe Stock

डेस्क डेकोरेशन चैलेंज

इस खेल को प्रतियोगिता की तरह खेल सकते हैं। इससे आपका वर्क प्लेस भी डेकोरेट होगा और सजावट मजेदार तरीके से हो सकेगी। हर टीम को अपनी डेस्क या केबिन को क्रिसमस थीम पर सजाने के लिए कुछ समय दिया जाए। सबसे क्रिएटिव डेकोरेशन करने वाली टीम को प्राइज दें।

Christmas Celebration Ideas in Office Fun Office Games to Celebrate Christmas at Work
क्रिसमस कैसे सेलिब्रेट करें - फोटो : Adobe

सीक्रेट सांता गेम

सभी सहकर्मियों के नाम एक बाउल में डालें और हर व्यक्ति को एक नाम निकालने दें। उस व्यक्ति के लिए गिफ्ट लाना होगा और गिफ्ट देते समय गुप्त रूप से बताना होगा कि वे सीक्रेट सैंटा हैं। हर कोई अंदाजा लगाएं कि उनका सीक्रेट सांता कौन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas Celebration Ideas in Office Fun Office Games to Celebrate Christmas at Work
क्रिसमस कैसे सेलिब्रेट करें - फोटो : Adobe

क्रिसमस क्विज़

क्रिसमस पर आधारित सवाल तैयार करें। जैसे क्रिसमस के इतिहास, फिल्मों, गानों या परंपराओं पर सवाल। इसे टीम या व्यक्तिगत स्तर पर खेला जा सकता है। सही उत्तर देने वालों को छोटे-छोटे गिफ्ट्स दें।

विज्ञापन
Christmas Celebration Ideas in Office Fun Office Games to Celebrate Christmas at Work
क्रिसमस कैसे सेलिब्रेट करें - फोटो : Adobe

सांता का बैलून पॉप चैलेंज

इस खेल में हर व्यक्ति को एक गुब्बारा दें और उसे जल्दी से फोड़ने के लिए कहें। बैलून में छोटे गिफ्ट्स या संदेश छुपाए जा सकते हैं। इस गेम को मजेदार बनाने के लिए चुनौतीपूर्ण टास्क रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed