{"_id":"690c2872790c00900e0565f8","slug":"children-s-day-celebration-ideas-creative-ways-to-celebrate-children-day-2025-11-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Children's Day 2025: बाल दिवस 2025 पर इन 7 तरीकों से कराएं बच्चों को खास महसूस","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Children's Day 2025: बाल दिवस 2025 पर इन 7 तरीकों से कराएं बच्चों को खास महसूस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 14 Nov 2025 09:48 AM IST
सार
Children Day Celebration Ideas: 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। जानिए इस दिन स्कूल और घर दोनों के लिए बच्चों को स्पेशल महसूस कराने और उन्हें खुश करने के रचनात्मक तरीके।
विज्ञापन
1 of 6
बाल दिवस कैसे मनाएं
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Children Day Celebration Ideas : हर साल 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस बड़े उत्साह से मनाया जाता है। यह दिन केवल बच्चों का त्योहार नहीं, बल्कि बचपन की मासूमियत, उत्साह और उज्ज्वल भविष्य का उत्सव है। यह दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मनाया जाता है, जिन्हें बच्चों से अत्यधिक स्नेह था और बच्चे प्यार से उन्हें “चाचा नेहरू” कहकर पुकारते थे।
बाल दिवस केवल एक अवसर नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है, बच्चों को प्यार, मार्गदर्शन और प्रेरणा देने की। हमें उन्हें एक ऐसा माहौल देना चाहिए जहां वे अपनी कल्पनाओं को पंख दे सकें, गलतियों से सीख सकें और आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकें। बाल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि बच्चे हमारे समाज की नींव हैं। उनके सपनों और विचारों को सम्मान देना, उन्हें सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण देना हमारा दायित्व है। पंडित नेहरू मानते थे कि आज के बच्चे कल का भारत हैं। इसीलिए यह दिन बच्चों की रचनात्मकता, ऊर्जा और शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रतीक है।
अगर आप भी बच्चों के महत्व को समझते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं तो बाल दिवस बच्चों के लिए यादगार बना दें। इस दिन कुछ ऐसा करें जो हर बच्चे को पसंद आए।
2 of 6
बाल दिवस कैसे मनाएं
- फोटो : freepik
इस बार बाल दिवस मनाने के कुछ खास और रचनात्मक तरीके
स्कूल में थीम डे आयोजित करें
शिक्षक और विद्यार्थी इस दिन स्कूल को रंग-बिरंगे गुब्बारों, पोस्टरों और चाचा नेहरू की तस्वीरों से सजा सकते हैं। बच्चों के लिए नाटक, कविता पाठ, डांस और सिंगिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकती हैं।
3 of 6
बाल दिवस कैसे मनाएं
- फोटो : Adobe stock
अभिभावक बनें बच्चों के दोस्त
इस दिन माता-पिता अपनी व्यस्तता से समय निकालकर बच्चों के साथ खेलें, कहानी सुनाएं या उनके साथ कोई मूवी देखें। बच्चों को यह एहसास कराएं कि वे आपकी प्राथमिकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बाल दिवस कैसे मनाएं
- फोटो : Adobe
सामाजिक सेवा से जोड़ें बाल दिवस
बच्चों को समाज सेवा की ओर प्रेरित करें। जैसे अनाथालय में जाकर जरूरतमंद बच्चों के साथ दिन बिताना, खिलौने या किताबें दान करना। इससे उनमें संवेदनशीलता और सहानुभूति विकसित होती है।
विज्ञापन
5 of 6
बाल दिवस कैसे मनाएं
- फोटो : freepik.com
क्रिएटिव एक्टिविटीज़ रखें
घर या स्कूल में बच्चों को आर्ट, पेंटिंग, राइटिंग या सिंगिंग जैसी क्रिएटिव एक्टिविटीज़ में शामिल करें। इससे उनका आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल दोनों बढ़ते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।