फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल में बच्चे दादागिरी क्यों करने लगते हैं?

Sat, 05 Oct 2019 07:00 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 05 Oct 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
child behaviour at school bullying
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
बचपन में बहुत से लोग दादागिरी के शिकार होते हैं। कुछ बच्चे तो खुद ही ऐसे काम करते हैं। दूसरों को डराते-धमकाते हैं। हो सकता है कभी हमने भी, दूसरे बच्चों को बिना किसी बात के पीटा भी हो, या हमने खुद मार खाई हो। अंग्रेजी में इसे 'बुली' करना और हिंदी में 'धौंस जमाना' कहते हैं। स्कूल में बहुत से बच्चे ऐसे अनुभवों से गुजरते हैं। लेकिन जो बच्चे दादागिरी करते हैं, उन पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। डर उनके जहन की गहराइयों में बैठ जाता है। उनमें आत्मविश्वास और साहस की कमी हो जाती है। बच्चे तो मासूम होते हैं। फिर उनमें ये प्रवृत्ति कहां से पैदा हो जाती है?


यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना की प्रोफेसर डोरोथी स्पेलेज का कहना है कि इस बारे में अभी तक जितनी रिसर्च हुई थी, उसके आधार पर माना जा रहा था कि बहुत आक्रामक स्वभाव वाले बच्चे ही इस तरह का बर्ताव करते हैं। ऐसा स्वभाव बनाने में घर का हिंसक माहौल भी अहम भूमिका निभाता है। ये ज्यादातर ऐसे बच्चे होते हैं जिन्हें घर में तवज्जो नहीं मिलती। लेकिन अब नई रिसर्च बताती है कि तस्वीर बदल रही है। नई रिसर्च के मुताबिक, दो ग्रुप या बच्चों के बीच आक्रामक टकराव में किसी भी तरह की ताक़त का असंतुलन होना शामिल है। नई रिसर्च ये भी बताती है कि हिंसक माहौल से आने वाले बच्चे को भी अगर स्कूल में अच्छा माहौल और प्यार मिले, तो उसमें आक्रामकता पनपने की आशंका काफी कम हो जाती हैं। इसमें एंटी बुलीइंग प्रोग्राम भी मददगार हो सकते हैं।
child behaviour at school bullying
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa

भीड़ का लीडर बनना पसंद
रिसर्च के मुताबिक हाल के वर्षों में दादागीरी के मामले में बच्चे ज्यादा शातिर हो गए हैं। वो अब अपनी शख्सियत के इस पहलू का इस्तेमाल जरूरत के मुताबिक कूटनीतिक तरीके से करते हैं। आमतौर पर इन बच्चों का व्यवहार बहुत शालीन होता है। ये अध्यपकों की पसंद बन जाते हैं। लेकिन जब इन्हें जरूरत होती है, तो ऐसे बच्चे अपनी ताकत का इस्तेमाल कर दूसरे बच्चों पर धौंस जमाते हैं। प्रोफेसर स्पेलेज के मुताबिक़ इस तरह के बच्चे भीड़ का लीडर बनना पसंद करते हैं। एक अन्य रिसर्च इस बात पर जोर देती है कि डराने-धमकाने वाले बच्चे दूसरे बच्चों से ज्यादा खुद को तंग करते हैं। इटली और स्पेन में स्कूल के बच्चों को एक एक्सरसाइज कराई गई जिसमें उन्हें या तो किसी पर धौंस जमानी थी, या खुद पीड़ित होना था।

child behaviour at school bullying
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

दूसरों पर दादागिरी करने वाले बच्चों का कहना था कि वो खुद ज्यादा प्रभावित हुए हैं। दूसरों को धमकाने के बाद वो खुद मानसिक पीड़ा से गुज़रे हैं। तकनीक के इस दौर में दादागिरी का तरीका भी बदल गया है। अब किसी को सामने से डराना-धमकाना या मारपीट करना ही एक तरीका नहीं है। अब साइबर बुलिंग भी होने लगी है। फर्क सिर्फ इतना है कि साइबर बुलिंग में किसी को बार-बार नहीं धमकाया जा सकता। क्योंकि एक बार सोशल मीडिया पर जो लिख दिया, तो वो एक ही समय में लाखों करोड़ों लोगों तक पहुंच जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
child behaviour at school bullying
प्रतीकात्मक तस्वीर

साइबर बुलिंग ज्यादा हो रही है
लेकिन कुछ रिसर्चर इससे इत्तेफाक नहीं रखते। मनोवैज्ञानिक कैली जानी-पेपेसी का कहना है कि स्कूल बुलिंग की तुलना में आज साइबर बुलिंग ज्यादा हो रही है। आज बच्चे क्लासरूम में भी स्मार्ट फोन लेकर जाने लगे हैं। उन्होंने अपनी रिसर्च में पाया है कि अगर बच्चे अगल-बगल बैठे हों, तो भी वो सोशल मीडिया के जरिए धौंस जमाते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करके उन्हें ज्यादा लोग जान पा रहे हैं। उन्हें अपनी ताकत का एहसास होता है।

विज्ञापन
child behaviour at school bullying
प्रतीकात्मक तस्वीर

अगर आपको पता चल जाए कि आपका बच्चा दूसरे बच्चों को बुली कर रहा है तो आपको क्या करना चाहिए?
सबसे पहले तो बच्चे के बर्ताव पर नजर रखनी चाहिए। अगर कहीं से उसकी शिकायत मिलती है, तो उससे प्यार से पूछना चाहिए कि वो ये सब कहां से सीख रहा है। वो ऐसा क्यों कर रहा है। ऐसा करके उसे क्या हासिल हो रहा है। साथ ही मां-बाप को अपने बर्ताव पर भी गौर करना चाहिए। कहीं जाने-अनजाने वो ऐसा बर्ताव तो नहीं कर रहे जिसका गलत असर बच्चे पर पड़ रहा है। स्कूल में ऐसे बहुत से बच्चे होते हैं, जिनके बर्ताव से दूसरे बच्चे डरते हैं। लेकिन अगर स्कूल में सभी बच्चों को मित्रता का माहौल दिया जाए, तो कोई भी बच्चा ना तो बुली करेगा और ना ही बच्चों के मन में भय पैदा होगा। स्कूल स्टाफ और शिक्षक इसमें अहम किरदार निभा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed