फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता भी बन सकते हैं अपनी बेटी के बेस्ट-फ्रेंड , बस करने पड़ेंगे यह 4 काम

Sat, 05 Oct 2019 09:28 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 05 Oct 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
Father can also become his daughter's best friend, just have to do these 4 things
- फोटो : social media

एक मां ही क्यों अपनी बेटी की अच्छी सहेली बनें। यह फर्ज एक पिता भी तो निभा सकते हैं। आमतौर पर पिता का डर हर बेटी के मन में रहता है , यही कारण है कि पिता कभी अपनी बेटी के अच्छे दोस्त नहीं बन पाते हैं।  इसी डर को खत्म करके , अपनी बेटी पर विश्वास दिखाकर आप भी अपने बेटी केे अच्छे दोस्त बन सकते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आप अपनी बेटी के अच्छे दोस्त बनें तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। अगर आप इन बातों को ध्यान में रखते हैं तो आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा । आइए जानते हैं कौन-सी हैं वह बातें। 

Father can also become his daughter's best friend, just have to do these 4 things
- फोटो : social media
रोक-टोक न करें

अक्सर लड़कियों पर घर में रोक-टोक की जाती है। यह रोक-टोक जैसे क्या पहनना है, कब, क्यों घर  से बाहर जाना है और भी कई तरह की बंदिशें लगाई जाती हैं। इसी कारण अक्सर बाप और बेटी दोस्ती का रिश्ता नहीं निभा पाते हैं। लेकिन यकीन मानिए अगर आप उन पर लगी यह बंदिशे हटा या कम कर देंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो उन्हें खुुलकर जीने की आजादी देंगे तब वह आपकी एक अच्छी दोस्त बन जाएगी। 

Father can also become his daughter's best friend, just have to do these 4 things
- फोटो : social media
दोस्त की तरह बात करें 

अक्सर यह देखा गया है कि एक पिता अपनी बेटी से सिर्फ काम से ही संबधित बातें करते हैं। जिसकी वजह से बेटी अपने पापा को पापा ही समझती है। अपनी बेटी से खुलकर बात कीजिए। आपको उनके साथ एक पिता की हैसियत से नहीं बल्कि उन्हें उनके दोस्त की हैसियत से बात करनी चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो आप अपनी बेटी को अधिक गहराई से जान पाएंगे। केवल इतना ही नहीं आपकी बेटी आपको अपनी सारी बातें बताने लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Father can also become his daughter's best friend, just have to do these 4 things
- फोटो : social media
बेटी की सलाह माने

अगर आप अपने कामों के लिए अपनी बेटी से सलाह लेंगे तो यह आपके और आपकी बेटी के रिश्ते में सुधार लाता है। बेटी द्वारा दी गई सलाह को तवज्जो देना , उन पर विश्वास करना यह सब बातें आपके रिश्ते में मिठास घोल देंगी। ऐसा करने से आपकी बेटी आपसे खुलकर बात कर पाएगी और उनके किसी भी फैसले में आपकी राय को भी मानेंगी। 


 
विज्ञापन
Father can also become his daughter's best friend, just have to do these 4 things
- फोटो : social media
तोहफा दें 

आप अपनी दोस्ती को गहरा करने के लिए अपनी बेटी को उनकी पंसद का तोहफा भी दे सकते हैं। ऐसा करने से आपका रिश्ता और मजबूत होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed