फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Day 4 Wishes: मां कूष्मांडा के मंत्र जाप के साथ करें चतुर्थ नवरात्रि की शुरुआत, भेजें भक्तिमय संदेश

Tue, 01 Apr 2025 06:01 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 01 Apr 2025 06:01 AM IST
सार

चतुर्थ नवरात्रि की शुरुआत मां कूष्मांडा के स्मरण के साथ करें। उनके बीज मंत्र का जाप और आराधना करें। साथ ही अपने परिजनों और करीबियों को मां कुष्मांडा के मंत्र, श्लोक आदि को भेजकर नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामना दें।
 
विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 4 Wishes Maa Kushmanda Mantra Shloka Puja Vidhi Bhajan Quotes Images and Bhog
नवरात्रि के नौ स्वरूप - फोटो : adobe

Chaitra Navratri Day 4 Wishes: इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की द्वितीय और तृतीय तिथि एक ही दिन पड़ी। ऐसे में 1 अप्रैल को देवी के चतुर्थ स्वरूप की पूजा की जा रही है। नवरात्रि के चतुर्थि तिथि को देवी दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा का विधान है, जिनकी साधना करने पर साधक के जीवन से जुड़े सभी कष्ट दूर और कामनाएं पूरी होती है। देवी कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं, इस कारण उन्हें अष्टभुजा देवी के नाम से जाना जाता है। उनके साथ हाथों में क्रमश: कमण्डलु, धनुष, बाण, कमल पुष्प, अमृत पूर्ण कलश, चक्र और गदा सुशोभित है। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जपमाला है। मां कूष्मांडा का वाहन सिंह है।

चतुर्थ नवरात्रि की शुरुआत मां कूष्मांडा के स्मरण के साथ करें। उनके बीज मंत्र का जाप और आराधना करें। साथ ही अपने परिजनों और करीबियों को मां कुष्मांडा के मंत्र, श्लोक आदि को भेजकर नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामना दें।
 
Chaitra Navratri Day 4 Wishes Maa Kushmanda Mantra Shloka Puja Vidhi Bhajan Quotes Images and Bhog
चैत्र नवरात्रि 2025 - फोटो : amar ujala

मां कूष्मांडा पूजन मंत्र
 
सुरासंपूर्णकलशं, रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां, कूष्मांडा शुभदास्तु मे।

Chaitra Navratri Day 4 Wishes Maa Kushmanda Mantra Shloka Puja Vidhi Bhajan Quotes Images and Bhog
मां कूष्मांडा - फोटो : amar ujala

मां कूष्मांडा का बीज मंत्र
 
ऐं ह्री देव्यै नम:
 
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को लगाएं इस चीज का भोग, जानें इसे बनाने की आसान विधि

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 4 Wishes Maa Kushmanda Mantra Shloka Puja Vidhi Bhajan Quotes Images and Bhog
नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा - फोटो : Amar Ujala

मां कूष्मांडा का प्रिय भोग
 
देवी कूष्मांडा की पूजा के साथ भोग अर्पित करना चाहते हैं तो मालपुए का भोग लगाएं। नवरात्रि के चौथे दिन मालपुए का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 4 Wishes Maa Kushmanda Mantra Shloka Puja Vidhi Bhajan Quotes Images and Bhog
नवरात्रि चौथा दिन मां कूष्मांडा - फोटो : Amar Ujala

मां कूष्मांडा का स्वरूप

मां दुर्गा का चौथा स्वरूप मां कूष्मांडा का है जो भय, रोग, शोक को दूर करने वाली जगतजननी हैं। मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं, इस कारण उन्हें अष्टभुजाधारी भी कहते हैं। उनके हाथों में कमण्डलु, धनुष, बाण, कमल पुष्प, अमृत पूर्ण कलश, चक्र और गदा सुशोभित है। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जपमाला है। मां कूष्मांडा का वाहन सिंह है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed