फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि की पूजा के दिन अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश

Mon, 15 Apr 2024 09:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 15 Apr 2024 09:08 AM IST
सार

नवरात्रि के सातवें दिन यानी सप्तमी पर मां कालरात्रि की पूजा होती है। इस बार 15 अप्रैल को सप्तमी की पूजा की जाएगी। 

विज्ञापन
chaitra navratri 2024 day 7 wishes maa Kalratri puja mantra sholka arti in hindi
मां कालरात्रि की पूजा के दिन अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश - फोटो : Amar Ujala

नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि में इस साल 15 अप्रैल को मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी। ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा ने ये स्वरूप दानवों का संहार करने के लिए धरा था। ऐसे में जो भी व्यक्ति माता रानी के इस रूप की सच्चे मन से पूजा करता है, उसके सभी दुखों का नाश होता है। कालरात्रि देवी अपने भक्तों को सदैव शुभ फल प्रदान करती हैं, यही वजह है कि इन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है।

मां कालरात्रि की पूजा-आराधना से भय और रोग का नाश होता है। साथ ही भूत प्रेत, अकाल मृत्यु, रोग, शोक आदि सभी प्रकार की परेशानियां भी समाप्त हो जाती हैं। ऐसे में आप अपने करीबियों को सप्तमी के कुछ शुभ संदेश और माता रानी के मंत्र भेज सकते हैं, ताकि उनका दिन भी अच्छा जाए और माता रानी उन पर भी अपनी कृपा बरसाएं। 

chaitra navratri 2024 day 7 wishes maa Kalratri puja mantra sholka arti in hindi
मां कालरात्रि की पूजा के दिन अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश - फोटो : Amar Ujala

दुर्गा के नौ रूपों में सातवां रूप हैं देवी कालरात्रि का। इसलिए नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। 

chaitra navratri 2024 day 7 wishes maa Kalratri puja mantra sholka arti in hindi
मां कालरात्रि की पूजा के दिन अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश - फोटो : Amar Ujala

मंत्र

ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै ऊं कालरात्रि दैव्ये नम: .
ॐ कालरात्र्यै नम:
ॐ फट् शत्रून साघय घातय ॐ
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं दुर्गति नाशिन्यै महामायायै स्वाहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra navratri 2024 day 7 wishes maa Kalratri puja mantra sholka arti in hindi
मां कालरात्रि की पूजा के दिन अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश - फोटो : Amar Ujala

ध्यान मंत्र

एकवेणी जपाकर्ण, पूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी, तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥
वामपादोल्लसल्लोह लताकण्टकभूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा, कालरात्रिभयंकरी॥
 
विज्ञापन
chaitra navratri 2024 day 7 wishes maa Kalratri puja mantra sholka arti in hindi
मां कालरात्रि की पूजा के दिन अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश - फोटो : Amar Ujala

मां कालरात्रि की आरती 

कालरात्रि जय-जय-महाकाली ।
काल के मुह से बचाने वाली ॥

दुष्ट संघारक नाम तुम्हारा ।
महाचंडी तेरा अवतार ॥

पृथ्वी और आकाश पे सारा ।
महाकाली है तेरा पसारा ॥

खडग खप्पर रखने वाली ।
दुष्टों का लहू चखने वाली ॥

कलकत्ता स्थान तुम्हारा ।
सब जगह देखूं तेरा नजारा ॥

सभी देवता सब नर-नारी ।
गावें स्तुति सभी तुम्हारी ॥

रक्तदंता और अन्नपूर्णा ।
कृपा करे तो कोई भी दुःख ना ॥

ना कोई चिंता रहे बीमारी ।
ना कोई गम ना संकट भारी ॥

उस पर कभी कष्ट ना आवें ।
महाकाली मां जिसे बचाबे ॥

तू भी भक्त प्रेम से कह ।
कालरात्रि मां तेरी जय ॥

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed