फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के मौके पर महिलाओं से करें ये वादे, हर नारी का बढ़ेगा सम्मान

Wed, 22 Mar 2023 12:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 22 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Promises to Take During Navratri Festival Know Significance
नवरात्रि 2023 - फोटो : amar ujala

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि देवी पूजा का पर्व है। नवरात्रि के मौके पर माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। भारत पुरुष प्रधान देश है, लेकिन यहां महिलाओं को देवी माना जाता है। परिवार की बेटियों और बहुओं को माता लक्ष्मी का स्वरूप मानते हैं। माता को देवी अन्नपूर्णा समझा जाता है। भले ही महिलाएं नवदुर्गा का ही स्वरूप हैं, समाज में उनका ओहदा व भूमिका भी उतनी ही सम्मानित है लेकिन नारी को यह सम्मान मिलता नहीं। घर-परिवार में पुरुष ही नारी का नेतृत्व करते हैं, उनके जीवन से जुड़े फैसले लेते हैं। कैसे रहना है, क्या भविष्य होगा, यह सब पिता, भाई और पति पर निर्भर करता है। भले ही पुरुष अपने परिवार की महिलाओं के खुशहाल और सुरक्षित जीवन के लिए निर्णय लेते हैं लेकिन महिलाओं को उनके अधिकार देना चाहिए। नवरात्रि के मौके पर देवी पूजन कर रहे हैं तो इस वर्ष अपने जीवन से संबंधित महिलाओं से कुछ वादे करें। महिलाओं से किए जाने वाले ये वादे उनके भविष्य को अधिक सुरक्षित, सम्मानित बनाएंगे।

Chaitra Navratri 2023 Promises to Take During Navratri Festival Know Significance
महिलाओं से करें ये वादे - फोटो : social media

खुद फैसला लेने का अधिकार दें

आज भी भारतीय समाज में पत्नी, बहन, बेटी और माता के जीवन का फैसला पुरुष ही करते हैं। पहले पिता, फिर पति और बाद में बेटा तय करता है कि महिला का जीवन कैसा होगा। अगर महिला कोई फैसला खुद से लेती है तो उनके लिए यह सही है या नहीं, इस बात का निर्णय भी पुरुष ही लेते हैं। इस नवरात्रि परिवार की महिलाओं से वादा करें कि आप उन्हें अपने जीवन का फैसला लेने की स्वतंत्रता देंगे।

Chaitra Navratri 2023 Promises to Take During Navratri Festival Know Significance
महिलाओं से करें ये वादे - फोटो : istock

हर फैसले में साथ देने का करें वादा

फैसला लेने का अधिकार देने के साथ ही हर पुरुष को महिला से वादा करना चाहिए कि उनके फैसलों में साथ देंगे। बेटी या बहन अपनी शिक्षा या करियर के लिए जो भी फैसला लेगी, आप उनका साथ देंगे और मार्गदर्शन करेंगे, ताकि वह अकेला महसूस न करें और निडरता के साथ अपने लिए गए फैसलों के मार्ग पर चल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Promises to Take During Navratri Festival Know Significance
महिलाओं से करें ये वादे - फोटो : pexel

आत्म निर्भर बनाने का वादा

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएं। उन्हें पिता, भाई, पति या बेटे पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, इस की सीख दें। लड़की को शिक्षित करें, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके। साथ ही आत्मरक्षा के गुण भी सिखाएं ताकि वह जब भी घर से बाहर निकले तो खुद की सुरक्षा कर सके।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Promises to Take During Navratri Festival Know Significance
महिलाओं से करें ये वादे - फोटो : istock

सम्मान करने का वादा

महिला गृहणी हो या नौकरीपेशा, लेकिन उसका परिवार में मान सम्मान पुरुष की तुलना में कम रहता है। इस रूढ़िवादी सोच को खत्म करते हुए महिला को भी परिवार में पुरुषों के समान सम्मान देने का वादा करें। उनके सम्मान को कभी ठेस न पहुंचाने का वादा करें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed