फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या रिलेशनशिप में आने लगी है खटास, तो इन तरीकों की ले सकते हैं मदद

Tue, 13 Apr 2021 11:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 13 Apr 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
If there are problems in the relationship then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब हम किसी के साथ प्यार के रिश्ते में होते हैं, तो हमारे चारों तरफ खुशियां ही खुशियां होती हैं। हम अपने पार्टनर संग समय गुजारते हैं और अपनी जिंदगी को एंजॉय करते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी आता है जब रिलेशनशिप में अनबन शुरू हो जाती है। रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं और पहले जैसा उत्साह नहीं रह जाता। ऐसे में कई बार तो झगड़े तक शुरू हो जाते हैं और इसका गलत असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है। अगर आप भी इन चीजों से गुजर रहे हैं, तो चलिए आपको कुछ तरीके बताते हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।

If there are problems in the relationship then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बातें करना न छोड़ें

  • कई बार रिश्ते इसलिए भी खराब हो जाते हैं, क्योंकि हम एक-दूसरे से बात करना बेहद कम कर देते हैं। ऐसे में हम एक-दूसरे की समस्याओं को नहीं समझ पाते और एक-दूसरे के लिए अजनबी जैसे हो जाते हैं। रिलेशनशिप के लिए ये स्थिति बेहद खतरनाक होती है। आपको कभी भी अपने पार्टनर से बात करना नहीं छोड़ना चाहिए।
If there are problems in the relationship then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

भरोसा बनाए रखना जरूरी

  • भरोसा एक ऐसी चीज है, जिस पर पूरा रिश्ता निर्भर रहता है। आप इसे रिश्ते की नीव भी कह सकते हैं। आपको अपने पार्टनर पर भरोसा करना चाहिए। कई बार देखा जाता है कि रिलेशनशिप में लोग एक-दूसरे पर भरोसा नहीं करते। फिर चाहे वो किसी बात को लेकर हो या फिर पैसों को लेकर। इससे रिश्ते में कड़वाहट के सिवा और कुछ नहीं होता। इसलिए आपको अपने पार्टनर पर भरोसा जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
If there are problems in the relationship then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सम्मान करना चाहिए

  • कोई भी इंसान अपने सम्मान का भूखा होता है। लोग चाहते हैं कि दूसरे लोग उनकी इज्जत करें, उनकी बातों को समझें, उनसे राय लें आदि। रिलेशनशिप में भी आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए। न सिर्फ घर पर बल्कि बाहर दूसरों के सामने भी आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।
विज्ञापन
If there are problems in the relationship then these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

गुस्सा करने से बचें

  • रिलेशनशिप में छोटी-छोटी बातों को लेकर कई बार बड़ी लडाईयां तक हो जाती हैं। बात छोटी सी होती है लेकिन कई पार्टनर इन छोटी सी बात को लेकर बैठ जाते हैं और फिर दोनों के बीच लड़ाईयां तक हो जाती है। वैसे भी कहा जाता है कि गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। इसलिए आपको अपने पार्टनर पर गुस्सा करने से अच्छा उनसे प्यार और समझदारी से बातें करनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed