फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मी कहानी से कम नहीं बॉबी देओल और तान्या की लवस्टोरी, पहली बार देखते ही हार गए थे दिल

Mon, 04 Mar 2019 02:01 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 04 Mar 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Bobby Deol Wife Tanya Ahuja Love story and beautiful pictures
bobby deol

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल का फिल्मी सफर उनके पिता धर्मेंद्र और बड़े भाई सनी देओल जैसा नहीं रहा, लेकिन अपनी पहली फिल्म 'बरसात' से ही वह लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो गए थे। उन्होंने 1995 में फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में एंट्री की थी और उनकी यह फिल्म हिट साबित हुई थी।



एक समय में उनकी 'सोल्जर', 'गुप्त', 'बिच्छू' और 'बादल' जैसी फिल्मों ने खूब कमाल किया, लेकिन बदलते वक्त ने उनका स्टारडम छीन लिया। बॉबी के फिल्मी सफर के बारे में आप बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन क्या आप उनकी लव लाइफ से मुखातिब हैं?

Bobby Deol Wife Tanya Ahuja Love story and beautiful pictures
Bobby Deol Tanya Ahuja - फोटो : twitter

बॉबी ने बॉलीवुड डेब्यू के अगले साल यानी साल 1996 में तान्या से आहूजा से शादी कर ली थी। बेहद फिल्मी अंदाज में शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी शादी में बदली और आज इन दोनों को साथ में 20 साल से ज्यादा का हो चुके हैं। बॉबी ने जब इंडस्टरी में कदम रखा था तो उनकी पहचान बनने लगी थी।


 
Bobby Deol Wife Tanya Ahuja Love story and beautiful pictures
bobby deol

फिल्मी करियर तो शुरू हो चुका था, लेकिन बॉबी की जिंदगी में कोई लड़की नहीं थी। इस बारे में हम सभी जानते हैं कि बॉबी को पार्टी करना बेहद पसंद था। उन दिनों में बॉबी काफी पार्टी किया करते थे। एक दिन वह मुंबई के एक इटेलियन रेस्टोरेंट में बैठे थे, तो एक लड़की उनके सामने से गुजरी। ये लड़की और कोई नहीं तान्या ही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol Wife Tanya Ahuja Love story and beautiful pictures
bobby deol

भले ही बॉबी फिल्मों में काम करते थे, लेकिन तान्या को देख वो उनकी खूबसूरत के कायल हो गए। पहली झलक में ही वो तान्या पर अपना दिल हार बैठे। बॉबी ने तुरंत वहां बैठे किसी शख्स से तान्या के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की। काफी मशक्कत करने के बाद उन्हें तान्या का पता मालूम हुआ।

विज्ञापन
Bobby Deol Wife Tanya Ahuja Love story and beautiful pictures
bobby deol

इसके बाद बॉबी तान्या का नंबर निकालने में जुट गए। आखिर उन्हें तान्या का नंबर मिला और बॉबी ने डायल कर दिया। फोन उठा तो लाइन पर तान्या ही थीं। हालांकि बॉबी को लगा था उनसे बात करना बहुत आसान होगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पहली बार में उन्हें तान्या से ज्यादा घास नहीं मिली। बॉबी को तान्या को इम्प्रेस करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed