फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिल गेट्स की पत्नी ने तलाक पर बोली ये बात, कहा- मैं माफ करने में यकीन करती हूं लेकिन हमारे बीच....

Fri, 04 Mar 2022 04:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 04 Mar 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
bill gates ex wife melinda talk about her divorce opens up extra marital affair
Bill Gates and Melinda - फोटो : facebook/ONE Liberia

दुनिया के कुछ सबसे अमीर आदमी और कंप्यूटर की दुनिया के बादशाह के तौर पर जाने जाने वाले बिल गेट्स का उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स से मई 2021 में तलाक हो गया था। वहीं अगस्त 2021 में ये तलाक पूरी तरह से फाइनल हुआ। बिल गेट्स ने पत्नी मेलिंडा गेट्स से शादी के 27 सालों बाद तलाक ले लिया था। अब मेलिंडा ने इस बारे में बात की और तलाक के कारण भी बताए। 

bill gates ex wife melinda talk about her divorce opens up extra marital affair
बिल गेट्स - फोटो : Facebook/Bill Gates

मेलिंडा गेट्स ने बिल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बताया और कहा कि मैंने उन्हें माफ भी कर दिया था। लेकिन फिर भी वक्त गुजरने के साथ हमारे रिश्ते में कुछ नहीं रह गया था। जिससे वो एक कपल के तौर पर रह सके। मेलिंडा गेट्स ने ये सारी बातें सीबीएस न्यूज के शो में कही। अपने इंटरव्यू में मेलिंडा ने बताया कि वो माफ करने में यकीन रखती हैं। इसलिए उन्हें लगा कि उनका रिश्ता पहले की तरह ही हो जाएगा। 

bill gates ex wife melinda talk about her divorce opens up extra marital affair
Bill Gates and Melinda - फोटो : facebook/ONE Liberia

मेलिंडा से तलाक के बाद बिल गेट्स के एक प्रवक्ता ने बिल के 20 साल पुराने अफेयर के बारे में खुलासा किया था। उसने बताया था कि बिल का अफेयर शादीशुदा होने के बावजूद था। हालांकि इस बारे में मेलिंडा ने कहा कि वो एक अकेली बात नही थी। वक्त के साथ हम दोनो के बीच कुछ नहीं रहा और लगा कि ये ठीक नही है। बिल से अलग होने का मेलिंडा को बहुत दुख था। उन्होंने कहा कि अलग होने के बाद वो बहुत रोईं। उन्हें अपनी शादी टूटने पर बहुत गुस्सा आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bill gates ex wife melinda talk about her divorce opens up extra marital affair
Bill Gates and Melinda - फोटो : facebook/Bill Gates

क्योंकि वो बिल गेट्स के साथ हमेशा रहना चाहती थीं। मेलिंडा ने बताया कि अब वो इस दुख से निकल रही हैं और जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। अब वो जीवन के दूसरे पहलू को देखने की कोशिश कर रही है। जिससे कि सब ठीक रहे। अपने तलाक के बाद भी मेलिंडा गेट्स अपने चैरिटेबल फाउंडेशन के साथ काम करती रहेंगी।

विज्ञापन
bill gates ex wife melinda talk about her divorce opens up extra marital affair
बिल और मेलिंडा गेट्स - फोटो : Social Media

बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स की पहली मुलाकात 1987 में माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस में हुई थी। मेलिंडा ने माइक्रोसॉफ्ट को ज्वॉइन किया था। उसके बाद 1994 में दोनों ने शादी कर ली थी। मेलिंडा गेट्स और बिल गेट्स ने मिलकर गेट्स चैरिटेबल फाउंडेशन की स्थापनी की थी। जो कि दुनियाभर के देशों के साथ मिलकर चैरिटी का काम करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed