Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई दूज पर साड़ी से लेकर सूट तक में दिखेंगी बेहद खूबसूरत, ट्राई करें ये लेटेस्ट एथनिक आउटफिट्स

Tue, 10 Nov 2026 11:27 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 10 Nov 2026 11:27 AM IST
सार

Bhai Dooj Ethnic Outfit Ideas: भाई दूज के अवसर पर महिलाएं अपने लुक को खास बनाने के लिए स्टाइलिश और ट्रेडिशनल आउटफिट्स को प्राथमिकता देती हैं। इन दिनों सेलिब्रिटी से प्रेरित साड़ियों और हैवी वर्क वाले सूट का फैशन भी काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में आप भी इन आउटफिट्स को चुनकर अपने फेस्टिव लुक को आकर्षक बना सकती हैं।

विज्ञापन
Bhai Dooj 2026 You will look absolutely stunning in everything from saree to suit
भाई दूज ट्रेडिशनल लुक - फोटो : Amar Ujala

Bhai Dooj Traditional Outfit Ideas 2026: भाई दूज का पर्व भाई-बहन के खास रिश्ते और आपसी प्रेम को दर्शाता है। इस दिन बहनें सज-संवरकर भाई का तिलक करती हैं। त्योहार के इस खास अवसर पर खूबसूरत दिखने के लिए आउटफिट का चुनाव भी अहम होता है। अगर आप भी भाई दूज पर कुछ अलग और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो  बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन साड़ी और सूट के एथनिक आउटफिट्स को अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं।

Trending Videos
Bhai Dooj 2026 You will look absolutely stunning in everything from saree to suit
भाई दूज ट्रेडिशनल लुक्स - फोटो : @kiaraaliaadvani
बेबी पिंक साड़ी 



भाई दूज पर ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक के लिए बेबी पिंक साड़ी के साथ चोकर ज्वेलरी पहन सकती हैं। इस कॉम्बिनेशन को हल्के ग्लैम मेकअप के साथ पेयर करना अच्छा विकल्प रहेगा। साड़ी और चोकर का यह मेल आपको त्योहार के मौके पर आकर्षक और स्टाइलिश लुक देने के साथ ही एक क्लासी अंदाज भी देगा।

Bhai Dooj 2026 You will look absolutely stunning in everything from saree to suit
भाई दूज क्लासी ट्रेडिशनल लुक - फोटो : @mrunalthakur

हैवी एम्ब्रॉयडरी अनारकली सूट


भाई दूज पर पर हर महिला अपने लुक को खास और स्टाइलिश बनाना चाहती है। ऐसे में आप इस तरह का हैवी एम्ब्रॉयडरी अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट को भारी ईयररिंग्स और मांग टीका के साथ स्टाइल करके आप अपने फेस्टिव लुक को और भी आकर्षक बना सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhai Dooj 2026 You will look absolutely stunning in everything from saree to suit
क्लासी ट्रेडिशनल लुक - फोटो : @kritisanon
हॉल्टर नेक शरारा सूट
 


ट्रेडिशनल लुक में रॉयल टच देने के लिए हॉल्टर नेक शरारा सूट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस तरह के आउटफिट के साथ खुले बालों का हेयरस्टाइल आपके लुक को और आकर्षक बना सकता है। भाई दूज के खास मौके पर यह स्टाइलिश कॉम्बिनेशन आपको एलिगेंट और मॉडर्न फेस्टिव लुक देने में मदद करेगा।

विज्ञापन
Bhai Dooj 2026 You will look absolutely stunning in everything from saree to suit
भाई दूज साड़ी डिजाइन - फोटो : @ananyapanday
ब्लू कलर सिल्क साड़ी 



अगर आप सादगी के साथ स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो ब्लू कलर की सिल्क साड़ी अच्छा विकल्प हो सकती है। इसके साथ ऑफ-शोल्डर ब्लाउज और गोल्डन ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन आपके ट्रेडिशनल लुक को और आकर्षक बनाएगा। वहीं, मिनिमल मेकअप के जरिए आप अपने लुक को सोबर और एलिगेंट टच दे सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed