{"_id":"5d626e2f8ebc3e93b31a47eb","slug":"best-tourist-destination-of-prague","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूरोप का ये रोमांटिक शहर जीत लेता है सबका दिल, यहां हैं कई शानदार स्मारक","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
यूरोप का ये रोमांटिक शहर जीत लेता है सबका दिल, यहां हैं कई शानदार स्मारक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 26 Aug 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्राग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्राग को यूरोप का सबसे रोमांटिक शहर माना जाता है। इस शहर की गिनती दुनिया के सबसे सुंदर शहरों में होती है। शानदार स्मारकों से भरा हुआ यह एक सांस्कृतिक शहर है। संगीत और कला को अपने दिल में संजोने वाला प्राग अपनी बेजोड़ वास्तुकला, बगीचों और उद्यानों के लिए भी प्रसिद्ध है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि इसे देखते ही आपको इससे प्यार हो जाएगा।
2 of 4
prague
अगर आप प्राग जा रहे हैं तो चार्ल्स ब्रिज जरूर घूमें। यह प्राग का सबसे पुराना पुल है। इस पुल से वल्तावा नदी का सुंदर दृश्य दिखता है। यह पुल 1700 फुट लंबा है। इसे चार्ल्स चतुर्थ ने बनाया है। इस पुल के अलावा आप प्राग में सेस्की क्रूमलोव कैसल जरूर देखें। प्राग में शहर के बीचोबीच 600 साल पुरानी घड़ी मौजूद है जो आज भी सही वक्त बताती है।
3 of 4
prague
सेस्की क्रूमलोव चेक गणराज्य का एक शहर है जो कि प्राग से कुछ ही दूरी पर स्थित है। अगर आप प्राग जा रहे हैं तो सेस्की क्रेमलोव जरूर जाएंगे। प्राग के बारे में कहा जाता है कि यह संगीत और कला का शहर और इसके प्रति पूरी तरह समर्पित है। इन सबके अलावा प्राग में दुनिया की सबसे अच्छी बीयर बनाई जाती है। यहां के पुराने कस्बे घूमने के लिए बेहद ही खूबसूरत हैं। यहां क्रूज, पारंपरिक भोजन के साथ प्राग कैसल, द जॉन लेनन वॉल और चार्ल्स ब्रिज का आनंद भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
prague
- फोटो : prague
प्राग सैलानियों को इसलिए भी पसंद है क्योंकि यहां उन्हें बहुत कुछ मिल जाता है। उन्हें शिल्पकारी, कलाकारी, शांत हरे-भरे पार्क, देशी स्वादिष्ट बीयर, खाने-पीने की चीजें और शॉपिंग सब कुछ एक जगह पर ही मिल जाता है।आप इस शहर में शाही महल, कैथेड्रल, चर्च, मठ, टावर, घुड़शाला और नक्काशीदार संकरी गलियों आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।