फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gift Ideas for Hariyali Teej: आने वाला है हरियाली तीज का त्योहार, अपने पार्टनर के लिए खरीद कर रख लें ये तोहफे

Sat, 19 Jul 2025 09:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 19 Jul 2025 09:44 AM IST
सार

Best Gift Ideas for Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज का त्योहार प्यार बढ़ाने और रिश्ते को मजबूत करने का दिन है। ऐसे में आप  इस दिन अपनी पत्नी को खास तोहफा भी दे सकते हैं। 

विज्ञापन
Best Gift Ideas for Hariyali Teej 2025 to Surprise Your Partner and Celebrate the Festival
आने वाला है हरियाली तीज का त्योहार, अपने पार्टनर के लिए खरीद कर रख लें ये तोहफे

Best Gift Ideas for Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। जहां एक तरफ सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए इस दिन भगवान शिव की पूजा करती हैं, तो वहीं अविवाहित युवतियां महादेव जैसे वर की कामना के लिए इस दिन पूजा-अर्चना करती हैं।



जिन लड़कियों की नयी-नयी शादी होती है, इस दिन का इंतजार वो हमेशा से करती हैं, क्योंकि ये हरियाली तीज का दिन होता है प्यार और रिश्ते को मजबूत करने के लिए। इस साल हरियाली तीज का त्योहार 27 जुलाई को मनाया जाएगा। ऐसे में आप चाहें तो अपनी पत्नी को इस दिन खास तोहफा दे सकते हैं। यहां पत्नी को देने वाले तोहफों के कुछ विकल्प हम आपको बताने जा रहे हैं। 

Best Gift Ideas for Hariyali Teej 2025 to Surprise Your Partner and Celebrate the Festival
स्टाइलिश घड़ी - फोटो : adobe stock
स्टाइलिश घड़ी

अगर आपकी पत्नी वर्किंग है, तो उसे तोहफे में स्टाइलिश सी घड़ी दें। घड़ी पहनकर उनका लुक काफी प्यारा दिखेगा। ऐसे में आप अपनी पत्नी को तोहफे में एक ब्रांडेड या क्लासिक लुक वाली घड़ी दें। इसे वो हमेशा पहनकर रखेंगी, जिस कारण उन्हें आपके पास होने का भी एहसास होता रहेगा। स्टाइलिश सी घड़ी एक बेहतर विकल्प हो सकती है। 

 
Best Gift Ideas for Hariyali Teej 2025 to Surprise Your Partner and Celebrate the Festival
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स - फोटो : instagram
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स 

अगर आप अपनी पत्नी को कुछ खास देना चाहते हैं तो ऐसे सिंपल गिफ्ट की जगह उन्हें पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स तोहफे में दें। इन तोहफों में आप खूबसूरत सा फोटोफ्रेम या फिर अन्य चीजें दे सकते हैं। यदि आपकी नयी-नयी शादी हुई है तो अपनी पत्नी के शादी के सामानों को प्रिजर्व भी करा कर आप उन्हें तोहफे में दे सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Gift Ideas for Hariyali Teej 2025 to Surprise Your Partner and Celebrate the Festival
स्किन केयर किट - फोटो : Adobe stock
स्किन केयर किट

आज-कल लड़कियां अपनी स्किन का काफी ध्यान रखती हैं। ऐसे में आप अपनी पत्नी को तोहफे में उनसे स्किन टाइप के हिसाब से ही उनकी पसंदीदा कंपनी की स्किन केयर किट भी तोहफे में दे सकते हैं। इसका इस्तेमाल वो जब-जब करेंगी, तब उन्हें आपपर प्यार आएगा। ये एक काफी अच्छा तोहफा हो सकता है। 

 
विज्ञापन
Best Gift Ideas for Hariyali Teej 2025 to Surprise Your Partner and Celebrate the Festival
पहनाएं अंगूठी - फोटो : instagram
पहनाएं अंगूठी

लड़कियों को अंगूठी पहनने का काफी शौक होता है। ऐसे में आप अपनी पत्नी के लिए अंगूठी तोहफे में ला सकते हैं। जब तीज के त्योहार पर अंगूठी आप उन्हें तोहफे में देंगे, तो इसे वो हमेशा पहनकर रखेंगी। बस ध्यान रखें कि ये अंगूठी ऐसी हो, जिसे लंबे समय तक पहनकर रखा जा सके।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed