Eid-Ul-Adha 2024: आज ईद उल अजहा का पाक दिन है। आज के दिन अल्लाह की इबादत की जाती है। कुर्बानी दी जाती है और गरीबों की भूख मिटाने के लिए उनकी मदद की जाती है। कुर्बानी देने के कारण ईद उल अजहा को बकरीद भी कहा जाता है।
Eid-Ul-Adha 2024: इन शायरियों के जरिए रिश्तेदारों और दोस्तों को दें बकरीद की मुबारकबाद
रिश्तेदारों और दोस्तों को दें ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद, भेजें बकरीद के ट्रेंडिंग बधाई संदेश
मुबारक मौका अल्लाह ने अता फरमाया
एक बार फिर बंदगी की रह पर चलाया
अदा करना अपना फर्ज तुम खुदा के लिए
खुशी से भरी हो ईद-उल-अजहा आपके लिए।
जन्नत से नजराना भेजा है
खुशियों का खजाना भेजा है
कुबूल फरमाए दिल की दुआ है
बकरीद मुबारक का फ़रमान भेजा है।
हवा को खुशबू मुबारक
फ़िज़ा को मौसम मुबारक
दिलों को प्यार मुबारक
आपको हमारी तरफ से बकरीद मुबारक।
सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
चारों तरफ हो खुशियों का तराना,
इसी दुआ के साथ यार तुम्हे मुबारक हो बकरीद।