Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

A Letter Names: अ से लाडले बेटा का रखें प्यारा सा नाम, दादी-नानी हो जाएंगी खुश

Wed, 20 Nov 2024 05:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 20 Nov 2024 05:25 PM IST
सार

अपने लाडले बेटे का नाम अगर "अ" अक्षर से रखना है तो कुछ सुझाव आपको इस लेख में दिए जा रहे हैं। अ अक्षर से शुरू होने वाले ये नाम आधुनिक और अर्थपूर्ण दोनों ही हैं। 

विज्ञापन
Baby Boy Names Starting With A Letter Names For Boy Hindu
अ अक्षर से बेटे के अर्थपूर्ण नाम - फोटो : Amar Ujala

Baby Boy Names Starting With A Letter: बच्चे का जन्म परिवार में खुशियां तो लाता ही है, साथ ही कई उम्मीदें और जिम्मेदारियां भी लेकर आता है। नन्हे मुन्हे के आने से परिवार में एक सदस्य बढ़ जाता है। सबसे पहला काम जो माता पिता बच्चे के जन्म के बाद करते हैं, वह है अपने नन्हे मुन्हें को एक पहचान देना। किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके नाम से होती है। नाम केवल एक व्यक्ति को दूसरे से अलग नहीं बनाता, बल्कि व्यक्तित्व को भी दर्शाता है। कहते हैं कि नाम का व्यक्तित्व पर काफी असर होता है। इसलिए बच्चे को ऐसा नाम दें, जो अर्थपूर्ण हो। 



हालांकि आजकल के माता पिता अपने बच्चे के लिए सबसे अलग या यूनिक नाम की तलाश में रहते हैं। अक्सर यूनिक और आधुनिक नाम घर के बड़े-बुजुर्गों जैसे नानी-दादी को समझ नहीं आते। उन्हें ये नाम अटपटे लगते हैं। ऐसे में बच्चे के लिए आधुनिक होने के साथ ही सुंदर अर्थ वाले नाम का चयन किया जा सकता है। अपने लाडले बेटे का नाम अगर "अ" अक्षर से रखना है तो कुछ सुझाव आपको इस लेख में दिए जा रहे हैं। अ अक्षर से शुरू होने वाले ये नाम आधुनिक और अर्थपूर्ण दोनों ही हैं। 

Trending Videos
Baby Boy Names Starting With A Letter Names For Boy Hindu
बेटे के लिए नाम - फोटो : Instagram

अद्विक

ये नाम आधुनिक है और काफी यूनिक है। इस नाम के अधिक लोग आपको नहीं मिलेंगे। हालांकि अद्विक का अर्थ सुंदर है। अद्विक नाम का मतलब अनोखा या अनूठा होता है। बेटे को ये प्यारा सा नाम दे सकते हैं।

Baby Boy Names Starting With A Letter Names For Boy Hindu
बच्चे का नाम - फोटो : Adobe

आकर्ष

लड़कों के लिए नए नामों की लिस्ट में एक काफी खूबसूरत नाम शामिल है, जो कि आकर्ष है। बेटे का नाम आकर्ष रख सकते हैं। आकर्ष का अर्थ आकर्षक होता है। नाम की तरह आपका बेटा आकर्षक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby Boy Names Starting With A Letter Names For Boy Hindu
baby boy - फोटो : Freepik

आयांश

अगर बेटे का नाम अ अक्षर से ही रखना है तो आयांश सुंदर अर्थ वाला नाम है। आयांश  का मतलब पहली किरण से है। आयांश तेज और चमक को भी कहते हैं।

विज्ञापन
Baby Boy Names Starting With A Letter Names For Boy Hindu
boy - फोटो : instagram

आहान

कपल के लिए उनका बच्चा जीवन की नई सुबह की तरह होता है। ऐसे में आपके बेटे को आहान नाम दे सकते हैं। आहान का अर्थ है सूर्योदय, शोभा या किरण।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed