{"_id":"65cc73b0d8792d61480810b9","slug":"anti-valentine-week-2024-list-slap-day-to-breakup-day-datesheet-in-hindi-2024-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anti Valentine Week 2024: प्यार में हो गए हैं फेल तो अब मनाएं एंटी वैलेंटाइन हफ्ता, ये रही पूरी लिस्ट","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Anti Valentine Week 2024: प्यार में हो गए हैं फेल तो अब मनाएं एंटी वैलेंटाइन हफ्ता, ये रही पूरी लिस्ट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 14 Feb 2024 05:07 PM IST
सार
एंटी वैलेंटाइन वीक की डेट शीट आ गई है, 15 फरवरी से 21 फरवरी तक मनाए जाने वाले प्यार के दुश्मन सप्ताह में कब और क्या खास दिन मनाए जाते हैं, यहां जान लें।
विज्ञापन
1 of 8
Anti Valentine Week
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Anti Valentine Week 2024 List: मोहब्बत का सप्ताह प्यार करने वाले लोग 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाते हैं। हालांकि वैलेंटाइन सप्ताह को सेलिब्रेट करने के दौरान हुई भूल चूक प्यार में असफल भी बना सकती है। हो सकता है कि जिससे आपने अपने प्यार का इजहार किया हो, वह आपके प्रस्ताव को ठुकरा दे या ऐसे कपल जो अपने साथी से ब्रेकअप के लिए मौके की तलाश में हैं, वह एंटी वैलेंटाइन सप्ताह मना सकते हैं।
वैलेंटाइन डे के अगले दिन से एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है, जिसे वैलेंटाइन डे के विरोध में एंटी रोमांस के तौर पर मनाते हैं। इसे 'प्यार का दुश्मन' हफ्ता भी कह सकते हैं, जो प्यार और रोमांस के उलट टूटे दिल को रिलैक्स महसूस कराने के लिए मना सकते हैं। एंटी वैलेंटाइन वीक की डेट शीट आ गई है, 15 फरवरी से 21 फरवरी तक मनाए जाने वाले प्यार के दुश्मन सप्ताह में कब और क्या खास दिन मनाए जाते हैं, यहां जान लें।
2 of 8
महीनों पहले ही पता चल जाएगा आपका होने वाला है ब्रेकअप
- फोटो : iStock
15 फरवरी - स्लैप डे
पार्टनर ने प्यार में धोखा दिया हो या टाॅक्सिक रिलेशनशिप में हों, तो स्लैप डे पर अपने प्यार को थप्पड़ माकर रिश्ते को खत्म कर सकते हैं। ब्रेकअप के लिए पार्टनर को थप्पड़ मारने की जरूरत नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं को स्लैप करके रिश्ते से बाहर आ जाएं।
3 of 8
महीनों पहले ही पता चल जाएगा आपका होने वाला है ब्रेकअप
- फोटो : iStock
16 फरवरी -किक डे
अपने रिश्ते में खुश नहीं हैं, पार्टनर के साथ अक्सर विवाद होता है और अब इस रिश्ते में आप दोनों का साथ होना नामुमकिन है तो रिश्ते में फैली नकारात्मकता से बाहर निकलने के लिए ब्रेकअप कर लें और बीते हुए कल को लात मारते हुए नई शुरुआत करें। पार्टनर के दिए उपहारों को भी वापस कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
perfume
- फोटो : istock
17 फरवरी परफ्यूम डे
एंटी वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन परफ्यूम डे मनाते हैं। ब्रेकअप हो गया है तो निराश हों, बल्कि खुद के लिए परफ्यूम खरीदें और उसकी खुशबू अपने जीवन में शामिल करें, ताकि ब्रेकअप के दर्द को भुलाने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
5 of 8
couple new
- फोटो : istock
18 फरवरी- फ्लर्टिंग डे
ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलना हो या सिंगल अपना अकेलापन कम करना चाहते हों तो इस दिन हेल्दी फ्लर्ट कर सकते हैं। नए लोगों से मिलें, मजेदार और फिल्मी लाइनों के जरिए मस्ती करें और खुद को रिलैक्स महसूस कराएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।