{"_id":"5df8891c8ebc3e87a35948db","slug":"aamir-khan-s-daughter-ira-khan-photo-aamir-khan-first-wife-reena-dutta-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां की तरह दिखती हैं इरा खान, 21 की उम्र में आमिर ने की थी रीना दत्ता से शादी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
मां की तरह दिखती हैं इरा खान, 21 की उम्र में आमिर ने की थी रीना दत्ता से शादी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: सारंग उपाध्याय
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
आमिर खान और पत्नी रीना दत्ता
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) हिंदी सिनेमाजगत के ऐसे हीरो हैं जिनके साथ काम करने के लिए हर एक्टर बेकरार रहता है। आमिर खान ने 31 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में 'कयामत से कयामत तक' (Qayamat Se Qayamat Tak) फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म से आमिर का सितारा ऐसा चमका कि उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि फिल्मों में डेब्यू से पहले ही आमिर अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता (Reena Dutta) को दिल दे बैठे थे। हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हो रही आमिर की बेटी इरा खान रीना दत्त की ही बेटी हैं। आइए जानते हैं कैसे हुई थी आमिर खान की मुलाकात रीना दत्ता से।
2 of 10
आमिर ने बहुत कम उम्र में रीना से शादी कर ली थी
- फोटो : twitter
आमिर की दीवानगी इस हद तक बढ़ गई थी कि एक बार तो उन्होंने रीना को अपने खून से चिट्ठी तक लिख दी थी। आमिर के इस कदम के बाद रीना ने उन्हें दोबारा ऐसा न करने के लिए भी कहा था। आमिर और रीना का धर्म अलग था जिसकी वजह से शादी में काफी दिक्कतें आई थीं। इन सभी दिक्कतों का सामना करते हुए आमिर और रीना ने साल 1986 में शादी कर ली थी।
3 of 10
आमिर खान-रीना दत्त की शादी 15 साल चली
- फोटो : फाइल फोटो
कहा जाता है कि आमिर और रीना ने अपनी शादी परिवार वालों से छुपा कर रखी। आमिर-रीना की जब शादी हुई, तब रीना स्टूडेंट थीं। वह बाकायदा अपने घर में रहते हुए स्कूल जाती रहीं। आमिर अपनी फिल्म 'कयामत से कयामत तक' की शूटिंग करते रहे। शादी के बाद आमिर के परिवारवालों ने रीना को कबूल कर लिया। शादी के कुछ साल बाद ही रीना और आमिर के बीच दरार की खबरें आनी शुरू हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कुछ हद तक वजह प्रिटी जिंटा भी थीं। लेकिन यह खबरें उस तरह से पुख्ता नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
तलाक के बाद भी आमिर खान से रीना के संबंध अच्छे रहे
- फोटो : फाइल फोटो
आमिर और रीना के बीच सब ठीक तो हो गया, लेकिन इसके कुछ वक्त बाद ही आमिर का नाम किरण राव के साथ जोड़ा जाने लगा।
विज्ञापन
5 of 10
किरण के साथ आमिर ने अपने रिश्ते को छुपाया नहीं और उनसे शादी करने का फैसला भी कर लिया
- फोटो : instagram
किरण के साथ आमिर ने अपने रिश्ते को छुपाया नहीं और उनसे शादी करने का फैसला भी कर लिया। आखिर आमिर ने रीना को तलाक दे दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तलाक के लिए उन्हें रीना को तकरीबन 50 करोड़ रुपये देने पड़े।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।