इन आदतों की हैं शिकार, तो जान लीजिए आप हैं 'चिपकू गर्लफ्रेंड'
ब्वॉयफ्रेंड से फोन पर या मैसेज करके बात करना तो ठीक है लेकिन हर दस मिनट बाद फोन करके ये पूछना कि क्या कर रहे हो, किसके साथ हो जैसी आदत आपके रिश्ते को खत्म करने के लिए पर्याप्त है।
दिन भर ब्वॉयफ्रेंड के बारे में सोचना, सोशल मीडिया पर देखना कि वो लाइव है या नहीं। और फिर इन बातों को लेकर झगड़ा करना ये बताता है कि आप एक शक्की गर्लफ्रेंड हैं।
ये ठीक है कि हर लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ हैंगआउट करना चाहती है लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि आप उसे किसी और के साथ बाहर जाने ही न दें। हर इंसान के कुछ और भी दोस्त होते हैं, अगर आप अपने ब्वॉयफ्रेंड उनके साथ नहीं जाने देना चाहती हैं और इन बातों को लेकर झगड़ा करती हैं तो आप एक चिपकू गर्लफ्रेंड हैं।
किसी रिश्ते में होने का यह मतलब नहीं तो आप खुद को ही भूल जाएं। अगर आप दिन रात केवल अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में ही सोचती रहती हैं तो संभल जाएं। भले ही आपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए बहुत सी चीजों के साथ समझौता किया है लेकिन हर वक्त उसके बारे में सोचना ठीक नहीं है। और ये संकेत है कि आप उसे लेकर बहुत पजेसिव हैं।