{"_id":"5d6e50a58ebc3e014c4b47eb","slug":"signs-that-shows-your-girlfriend-looking-for-another-man","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन संकेतों से जानें आपकी गर्लफ्रेंड है किसी अन्य व्यक्ति की तलाश में","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
इन संकेतों से जानें आपकी गर्लफ्रेंड है किसी अन्य व्यक्ति की तलाश में
Wed, 04 Sep 2019 07:18 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 04 Sep 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
किसी भी रिश्ते की नींव भरोसा होता है। खासतौर पर बात जब प्यार के रिश्ते की हो। बहुत बार लड़कों की किसी हरकत या आदत से तंग आकर लड़कियां उन्हें छोड़ने का फैसला ले लेती है। तो अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी आपके साथ संबंध खत्म करने का फैसला ले रही है तो इन हरकतों से जान जाएं कि वो आपको छोड़ कर दूसरे पुरुष के पास जाने वाली है।
Trending Videos
- फोटो : pixa
फोन का पासवर्ड बदलना
आपकी गर्लफ्रेंड फोन और लैपटॉप के पासवर्ड बार-बार बदल रही है तो सतर्क हो जाने की जरूरत है। क्योंकि ये संकेत है कि वो आपसे कुछ छिपा रही है।
दूसरों से तुलना करना
अगर आपकी गर्लफ्रेंड ने आपकी तारीफ करना छोड़ दिया है और वो बस दूसरे के साथ आपकी तुलना करती रहती है तो इसका मतलब है कि वो आपसे दूर जाने के बारे में सोच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : pixa
बार-बार झूठ बोलना
किसी रिश्ते में झूठ बोलना गलत बात है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपकी गर्लफ्रेंड बात-बात में आपसे झूठ बोलने लगी है तो इन इशारों को समझें। ये बताता है कि वो अब आपसे प्यार नहीं करती है।
विज्ञापन
दोस्तों से न मिलना
क्या अब आपकी गर्लफ्रेंड आपसे मिलने या आपके दोस्तों से मिलने के लिए पहले की तरह समय नहीं निकालती है तो इसका मतलब है कि वो आपसे रिश्ता तोड़ना चाहती है। या फिर ये इस बात का भी संकेत है कि वो किसी और को अपना समय दे रही है।