फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटी-छोटी आदतें जो बना देती हैं शादीशुदा रिश्ते को नीरस

Sat, 12 Oct 2019 04:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 12 Oct 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
5 habits that make your married life boring
- फोटो : pixa

शादी की शुरुआत में तो सभी जोड़ों के बीच प्यार भरा रिश्ता रहता है। पार्टनर की हर बात सुनने में अच्छी लगती है। लेकिन जैसे-जैसे रिश्ता पुराना होता जाता है शादी का वो रोमांच और एहसास खत्म होने लगता है। जिम्मेदारी और फिक्र तो रिश्ते में बनी रहती है लेकिन वो प्यार खत्म हो जाता है। और इसके लिए समय नहीं बल्कि आप खुद जिम्मेदार होते हैं। तो आइए जानें वो छोटी-छोटी आदतें जो शादी-शुदा रिश्ते को बोझ बना देती हैं।


 
5 habits that make your married life boring
- फोटो : pixa
तारीफ करना भूल जाते हैं

आपको याद होगा कि कैसे शादी के बाद आप उनकी तारीफ के कसीदे पढ़ा करते थे और वे शर्मा जाया  करती थीं। लेकिन समय बीतने के बाद दोनों एक दूसरे की तारीफ करना बंद क्यों कर देते हैं। आपको लगता होगा कि क्या तारीफ करें, वो आज भी तो वैसे ही नजर आ रही हैं लेकिन ये सिर्फ सोचने का नजरिया है। अगर आपका पार्टनर किसी दिन विशेष रूप से तैयार हुआ है तो उसकी तारीफ जरूर करें। खुश होने से शरीर से जो हार्मोन्स निकलते हैं वो बहुत फायदेमंद होते हैं। हर बार जीवन में उनकी अहमियत बताकर आप अपना प्रेम जाहिर कर सकते हैं। 

5 habits that make your married life boring
- फोटो : pixa
समय बर्बाद करना

आजकल मोबाइल, टीवी और तमाम तरह के वीडियो गेम चलाने से लोगों का समय खत्म हो जाता है और वे परिवार पर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं। आजकल देखा गया है कि जब पार्टनर दोनों वर्किंग होते हैं तो घर आकर सारे काम निपटाने के बाद मोबाइल चलाने लगते हैं। ये एक गलत आदत है जो रिश्ते को बिगाड़ने में अहम भूमिका निभा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 habits that make your married life boring
relationship - फोटो : pixa
पार्टनर की बात ही न सुनना

पहले जब शादी हुई थी तो आप अपने पार्टनर की सारी बातों को बड़े ही ध्यान से सुनते थे लेकिन जैसे-जैसे शादी पुरानी होती जाती है आप एक दूसरे की बातों पर ध्यान देना ही बंद कर देते हैं जो कि गलत है। इस आदत को सुधार लेंगे तो बहुत से झगड़े ऐसे ही खत्म हो जाएंगे क्योंकि जब भी आपका पार्टनर कुछ बोलता है तो आप उसकी बातों को नहीं सुनते और फिर दोनों के बीच झगड़े होने लगते हैं।


 
विज्ञापन
5 habits that make your married life boring
बाहर का गुस्सा घर पर उतारना

बहुत से लोगों की आदत होती है कि वो ऑफिस या फिर घर के बाहर का गुस्सा घर आकर अपने पार्टनर पर निकालते हैं। जैसे आपके साथ हुए गलत व्यवहार के पीछे उसका हाथ है। याद रखें कि कैसी भी परिस्थिति हो अपने पार्टनर के साथ प्यार से पेश आएं और ये सोचें की सारी खुशियों की वजह वहीं हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed