एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नां बिटक्वाइन घोटाला मामले में आया है। इस मामले में ईडी ने समन जारी किया था। बता दें कि ईडी और पुणे पुलिस की क्राइम सेल की जांच में सामने आया था कि कुंद्रा के साथ-साथ बॉलीवुड के कई स्टार इस स्कीम को प्रमोट कर रहे थे। अनुमान है कि इस घोटाले की रकम 2000 करोड़ रुपए है।
बहरहाल, राज कुंद्रा अक्सर पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ स्पॉट होते हैं। दोनों आए-दिन पार्टीज और इवेंट्स में नजर आते हैं। आज हम आपको उनके घर की अंदर तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें कैसा है अंदर से उनका घर...
शिल्पा और राज का यह घर किसी महल से कम नहीं है। मुंबई के सबसे पॉश इलाके जुहू में समुद्र के किनारे बसाए गए इस घर का नाम भी किनारा ही है। इस घर को शिल्पा ने खुद डेकोरेट किया है।
शिल्पा और राज के प्यारे घर का ड्राइंग रूम व्हाइट और गोल्डन थीम कलर से डेकोरेट किया हुआ है। इसके अलावा ड्राइंग रूम में रखी यह जेबरा प्रिंट टेबल बहुत शानदार लग रही है। आपको बता दें, शिल्पा को एनिमल प्रिंट बहुत पसंद है। इसलिए घर के लगभग हर कोने में एनिमल प्रिंट का कुछ न कुछ मिल जाएगा।
घर के हर हिस्से की सजावट बेहद खास तरीके से की गई है। शिल्पा ने घर को दुनिया भर की महंगी, सुंदर और एंटीक चीजों से सजा रखा है। बता दें, शिल्पा किसी भी सामान को लाने पर अपने ज्योतिष से परामर्श कर उसे रखती हैं। वह वास्तु पर बहुत शास्त्र पर विश्वास रखती हैं।
ये है शिल्पा और राज कुंद्रा के घर का डायनिंग रूम। दोनों को मेहमान नवाजी का बेहद शौक है। अक्सर इनके घर में पार्टी का आयोजन किया जाता है। जिसका ख्याल रखते हुए डाइनिंग हॉल को खास सजाया गया है।