बॉलिवुड में कई सिलेब्रिटीज ऐसे हैं जो शादीशुदा हैं लेकिन लोगों को उनके बारे में पता नहीं है। आज हम आपको बता रहे हैं आपके कौन से फेवरेट सिलेब्स है जिनकी शादी के बारे में आपको नहीं मालूम या फिर जिनकी शादी को लेकर आप कंफ्यूज है...
बहुत कम लोग है जो ये जानतें हैं कि एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की शादी हो चुकी है। यह जानकर बहुत सी लड़कियों का दिल टूटा होगा, लेकिन यह बात सच है। हालांकि, उन्होंने अपने शादीशुदा जीवन पर ज्यादा कभी बात नहीं की।
बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले ही लव मैरिज कर चंड़ीगढ़ में सेटल थी। उन्होंने लव मैरिज की थी लेकिन बाद में उनका डिलॉर्स हो गया।
अरिजीत ने दो शादी की हैं। पहली शादी उन्होंने उनके साथ रियलिटी शो में रही किसी प्रतिभागी के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से 20 जनवरी 2014 को पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर में शादी की थी। दोनों की ही ये दूसरी शादी है।
बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने से पहले चित्रांगदा सिंह की शादी गोल्फ प्लेयर ज्योति रंधावा से साल 2001 में हुई थी। हालांकि निजी कारणों से 2014 में इन दोनों का तलाक हो गया। चित्रांगदा का एक बेटा है जिसका नाम जोरावर रंधावा है।