New Year 2023 Celebration Ideas: वर्ष 2023 का आगाज हो गया है। नए साल की शुरुआत को लेकर दुनियाभर में लोग उत्साहित हैं। सभी नए साल का स्वागत धूमधाम तरीके से करना चाहते हैं। लोग नए साल के मौके पर जश्न मनाना चाहते हैं। कई देशों में नए साल पर छुट्टी होती है। वैसे वीकेंड पर न्यू ईयर होने के कारण भारत में भी नए साल का जश्न उत्साह और उमंग से साथ मनाया जा रहा है। लोग इस मौके पर अपने परिवार के साथ 31 दिसंबर की रात पार्टी करने की योजना बना रहे हैं और 1 जनवरी 2023 को खास तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं। हालांकि कई ऐसे दफ्तर हैं, जहां नए साल पर छुट्टी नहीं है। ऐसे में लोग साल के पहले दिन दफ्तर में होंगे। वहीं घर से दूर नौकरी या पढ़ाई के लिए आए लोग किसी कारणवश नए साल पर घर वापस नहीं जा सकते है। इस कारण मजबूरन परिवार से दूर उन्हें नया साल मनाना पड़ रहा है। जिन लोगों को नए साल पर घर जाने की छुट्टी नहीं मिल रहे, वह परिवार से दूर 1 जनवरी को इस तरह जश्न मना सकते हैं।
New Year 2023 Celebration Ideas: नए साल पर नहीं मिल रही घर जाने के लिए छुट्टी तो परिवार से दूर ऐसे मनाएं जश्न
दफ्तर में करें नए साल की पार्टी
कर्मचारियों का ज्यादा वक्त दफ्तर में ही बीतता है। ऐसे में अगर वह नए साल के मौके पर घर से दूर हैं तो वह सहकर्मियों के साथ जश्न मना सकते हैं। साल के पहले दिन दफ्तर जा रहे हैं तो वहीं पर पार्टी करें। मिलकर अच्छा सा लंच करें और एक दूसरे के साथ वक्त बिताएं।
दोस्तों के साथ जाएं बाहर
जो लोग घर से दूर किसी दूसरे शहर में हैं, वह अपने रूम पार्टनर, सहकर्मी या दोस्तों के साथ 31 दिसंबर की शाम या 1 जनवरी को कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ फिल्म देखने या डिनर पर जा सकते हैं। शहर के पर्यटन स्थलों को भी घूम सकते हैं।
घर पर बनाएं कुछ खास
नए साल पर परिवार से दूर हैं और सहकर्मी व दोस्त भी इस मौके पर साथ नहीं हैं तो घर पर ही नए साल का जश्न मना सकते हैं। अपने पीजी, रूम या फ्लैट की थोड़ी सी सजावट कर लें। खाना बनाना जानते हैं तो कुछ लजीज और खास खाने में बनाएं या बाहर से ऑर्डर कर लें। अच्छा डिनर करें और फिर कोई मूवी या सीरीज देखें।
घर पर करें वीडियो कॉल
त्योहार तो परिवार के साथ ही मनाने का मजा होता है। लेकिन अगर परिवार से दूर हैं तो उन्हें भी इस बात का अहसास न होने दें। अपनी और उनकी कमी को दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों को वीडियो कॉल कर सकते हैं। वीडियो कॉल पर पूरे परिवार को देख पाएंगे और उन्हें आमने सामने से नए साल की शुभकामनाएं दे सकते हैं।