सिरका अपने गुणों के कारण अधिकांश घरों में पाया जाता है। सिरके की सहायता से घर की सफाई बहुत अच्छी होती है लेकिन लोगों को यह नहीं पता होता है कि हर चीज को सिरके से साफ नहीं किया जा सकता है। कुछ चीजों के लिए सिरका अभिशाप से कम नहीं है। बाजार में सफाई के लिए उपलब्ध अधिकांश मिश्रणों में सिरका डलता है और यही सिरका घर की कई सारी चीजों को समय से पहले खराब कर देता इसलिए अगली स्लाइड्स से जानिए किन चीजों को भूलकर भी सिरके से साफ नहीं करना चाहिए।
इन चीजों की सफाई के लिए न करें सिरके का प्रयोग, हो जाएंगी समय से पहले खराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकड़ी का फर्नीचर
कई लोग सिरके की सहायता से लकड़ी के फर्नीचर को साफ करते हैं। उस समय तो फर्नीचर साफ हो जाता है लेकिन सिरके के प्रयोग से फर्नीचर की वैक्स पॉलिश निकल जाती है जिसका कि प्रयोग फर्नीचर की सुरक्षा के लिए किया जाता है। पॉलिश के निकलने से फर्नीचर पर स्क्रैच तो पड़ते ही हैं, साथ ही यह पुराना भी दिखाई देने लगता है इसलिए सिरके के उपयोग के बजाय लकड़ी के फर्नीचर को साफ करने के लिए अलग से मिलने वाले क्लीनर का ही प्रयोग करें।
मार्बल और ग्रेनाइट
किचन में आजकल मार्बल और ग्रेनाइट का उपयोग होना सामान्य बात है। इन पत्थरों की मजबूती और अच्छे लुक के कारण भी इनका इस्तेमाल अधिक होता है। यह महंगे आते हैं इसलिए कोई नहीं चाहता कि ये जल्दी खराब हो जाए लेकिन हर कोई यह नहीं जानता कि एसिड इन पत्थरों को कमजोर कर इनकी उम्र को कम करता है इसलिए इनकी सफाई के लिए किसी भी ऐसे मिश्रण का इस्तेमाल न करें जिसमें सिरका हो।
इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन
कई सारे लोग सोचते हैं कि सिरके से साफ करने पर कांच जिस तरह एकदम चमक जाता है उसी तरह टी.वी, लेपटॉप, फोन आदि की स्क्रीन को भी विनेगर से साफ किया जा सकता है लेकिन विनेगर से इन्हें साफ करने पर इनके एंटी-ग्लेयर गुण पर प्रभाव पड़ता है, साथ ही धीरे-धीरे उपकरण का टच भी खराब होने लगता है इसलिए गलती से भी इससे सफाई न करें।
मार्बल और लकड़ी ही नहीं बल्कि यदि घर में किचन, बाथरूम आदि में लगी चीनी मिट्टी की टाइल्स पर भी सिरके का प्रयोग होता है तो यह कमजोर होने लगती हैं। आजकल अधिकांश घरों में यही टाइल्स लगवाई जाती है क्योंकि यह दिखाई अच्छी पड़ती है। यदि लगातार सिरके वाले किसी मिश्रण से टाइल्स की सफाई होती रही तो जल्द ही टाइल्स टूटने लगती हैं और हम कारण भी नहीं समझ पाते हैं।