फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   National Youth Day 2025 Speech in Hindi For Students on Swami Vivekananda Jayanti Par Bhashan

National Youth Day 2025 Speech: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दें ऐसा भाषण, जोश से भर जाएंगे युवा

Sun, 12 Jan 2025 07:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 12 Jan 2025 07:47 AM IST
सार

यहां विवेकानंद जयंती और युवा दिवस पर आधारित भाषण के लिए कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं, जिसे अपने भाषण में आप शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
National Youth Day 2025 Speech in Hindi For Students on Swami Vivekananda Jayanti Par Bhashan
राष्ट्रीय युवा दिवस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विज्ञापन

National Youth Day 2025 Speech in Hindi: 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती है। स्वामी विवेकानंद एक महान भारतीय संत, दार्शनिक और राष्ट्रवादी थे। वह एक आध्यात्मिक गुरु थे, जिन्होंने भारत में ही नहीं विदेशों तक राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को पहुंचाया और युवाओं को प्रोत्साहित किया। अमेरिका स्थित शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया। उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर युवाओं को प्रोत्साहन देने हेतु कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। साथ ही स्वामी विवेकानंद की याद में उनके लिए सम्मान समारोह भी होते हैं। ऐसे में अगर आप स्वामी विवेकानंद को समर्पित किया राष्ट्रीय युवा कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं और सभा को संबोधित करने का अवसर मिल रहा हो तो अपने ओजस्वी भाषण से सभी को जोश से भर दें। यहां विवेकानंद जयंती और युवा दिवस पर आधारित भाषण के लिए कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं, जिसे अपने भाषण में आप शामिल कर सकते हैं।

 

संबोधन से शुरुआत

सुप्रभात,

सम्मानित अतिथिगण, आदरणीय शिक्षकगण और मेरे प्रिय युवा साथियों,

आज हम यहां एक ऐसे महान व्यक्तित्व को स्मरण करने और उनके विचारों से प्रेरणा लेने के लिए एकत्र हुए हैं, जिनके जीवन ने न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व को नई दिशा प्रदान की। मैं बात कर रहा हूँ स्वामी विवेकानंद की, जिनकी जयंती को हम राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं।

विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद का परिचय

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ। उनके बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। विवेकानंद जी ने अपने गुरु, रामकृष्ण परमहंस से आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त की और वे मानवता की सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य मानते थे। उन्होंने 1893 में शिकागो के विश्व धर्म महासभा में अपने ऐतिहासिक भाषण से भारत और हिंदू धर्म की गरिमा को विश्व स्तर पर स्थापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


Vivekananda Jayanti 2025: राष्ट्रीय युवा दिवस कब है? जानिए क्यों मनाया जाता है ये दिन

स्वामी विवेकानंद ने कहा था,


"उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।"

यह शब्द हर उस व्यक्ति के लिए एक आह्वान है, जो अपने जीवन में बड़े सपने देखता है। युवाओं को उन्होंने विशेष रूप से प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी ऊर्जा और क्षमता को पहचानें। उनका मानना था कि यदि युवा अपने उद्देश्य के प्रति समर्पित हो जाएं, तो वे समाज और राष्ट्र की तस्वीर बदल सकते हैं।

युवाओं के लिए संदेश

 

स्वामी विवेकानंद कहते थे,

"तुम्हें अंदर से बाहर की ओर विकसित होना होगा। कोई तुम्हें सिखा नहीं सकता, कोई तुम्हें आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुम्हारी आत्मा के भीतर सब कुछ है।"

तो आइए, हम अपने भीतर छिपी हुई ऊर्जा और शक्ति को पहचानें।

  • अपने सपनों का पीछा करें।
  • समाज और राष्ट्र की भलाई के लिए अपने कौशल का उपयोग करें।
  • और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करें, जो विश्व का नेतृत्व कर सके।

समाप्ति

आज, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर, हम सभी उनसे प्रेरणा लेकर यह प्रतिज्ञा करें कि हम उनके बताए मार्ग पर चलेंगे और अपने जीवन को सार्थक बनाएंगे।

धन्यवाद!
जय हिंद! जय भारत!

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed