फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Technology Day 2021: जानिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का इतिहास, विषय एवं इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

Tue, 11 May 2021 12:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 11 May 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
National Technology Day 2021: history importance and theme of national technology day in hindi
National Technology Day 2021 - फोटो : Social Media

11 मई का दिन भारतीयों के लिए बड़े गर्व का दिन है क्योंकि इसे देशभर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जो हमारे आने वाली पीढ़ियों को हमेशा बताता रहेगा कि हम विज्ञान के क्षेत्र में कितने प्रगतिशील हैं। इस दिन भारत की ताकत संपूर्ण विश्व को पता चल गई थी इसलिए इसकी अपनी महत्ता है। अगली स्लाइड्स से जानिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाने की वजह और इससे जुड़ी अन्य जानकारी। 

National Technology Day 2021: history importance and theme of national technology day in hindi
पोखरण, राजस्थान में कुल 5 परीक्षण हुए थे - फोटो : Social Media

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का इतिहास 
11 मई 1998 को भारत ने परमाणु परीक्षण किया था। पोखरण, राजस्थान में कुल 5 परीक्षण हुए थे, जिसमें से तीन 11 मई को किए गए एवं दो 13 मई को किए गए।11 मई को आयोजित परीक्षण में 5.3 रिक्टर पैमाने पर भूकंपीय कंपन दर्ज करते हुए तीन परमाणु बम विस्फोट किए गए, तभी से भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

National Technology Day 2021: history importance and theme of national technology day in hindi
एक सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी - फोटो : ANI

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का विषय
वर्ष 1999 से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाने की शुरुआत हुई और तभी से इसे मनाने के लिए प्रतिवर्ष एक विषय तय किया। इस वर्ष का विषय ‘एक सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष इस दिन का आयोजन करता है। साथ ही इसके लिए तय किए गए विषय पर काम भी करता है। सालभर की योजनाओं पर विचार-विमर्श होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
National Technology Day 2021: history importance and theme of national technology day in hindi
भारतीय वायु सेना ने अपनी सेवा में शामिल किया - फोटो : सोशल मीडिया

त्रिशूल मिसाइल भारतीय सेना में हुई शामिल
11 मई, 1998 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने त्रिशूल मिसाइल का आखिरी टेस्ट-फायर को पूरा करके उसे भारतीय वायु सेना ने अपनी सेवा में शामिल किया। सतह से हवा में वार करने वाली, शीघ्र प्रतिक्रिया देने वाली, लघु-सीमा की मिसाइल त्रिशूल भारत के समन्वित गाइडेड मिसाइल विकास कार्यक्रम की एक इकाई थी जिसके परिणामस्वरूप पृथ्वी, आकाश और अग्नि मिसाइल प्रणाली का भी गठन हुआ है।

 

विज्ञापन
National Technology Day 2021: history importance and theme of national technology day in hindi
तकनीकी संस्थानों और इंजीनियरिंग कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं - फोटो : अमर उजाला
इस तरह मनाया जाता है
विश्व प्रौद्योगिकी दिवस को तकनीकी रचनात्मकता, वैज्ञानिक जांच और समाज, उद्योग और विज्ञान के एकीकरण में खोज का प्रतीक माना जाता है। इस विशेष दिन तकनीकी संस्थानों और इंजीनियरिंग कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। प्रस्तुतियां, क्विज, व्याख्यान, विज्ञान प्रदर्शनियों और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है। इस दिन भारत के राष्ट्रपति विज्ञान के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए व्यक्तियों और कंपनियों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी पुरस्कार भी देते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed