फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother's Day 2021: अपने बिजी शेड्यूल से जरूर निकालें अपनी मां के लिए समय, ऐसे कर सकते हैं उन्हें खुश

Fri, 07 May 2021 05:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 07 May 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
Mothers Day 2021 You can spend happy moments with your mother by taking time off busy schedule
मदर्स डे 2021 - फोटो : istock

वैसे तो दुनिया में कई रिश्ते होते हैं, और सभी रिश्तों की अपनी अहमियत होती है। ठीक इसी तरह इन रिश्तों से जुड़ें लोगों की भी अपनी पहचान होती है, लेकिन बात जब मां की आती है तो बाकी सभी उनके आगे छोटे नजर आते हैं। मां अपने बच्चों को निस्वार्थ प्रेम करती है, उनके अच्छे-बुरे का सोचती है, अपने परिवार को एक साथ लेकर चलती है और भी बहुत कुछ मां करती है। ऐसे में क्या हमारा इतना सा फर्ज नहीं बनता कि हम अपने व्यस्त समय से उनके लिए थोड़ा समय निकालें। अगर आप भी अपनी मां को समय नहीं दे पाते हैं, तो इस मदर्स डे आप अपनी मां को समय जरूर दें। तो चलिए जानते हैं आप उन्हें कैसे खुश कर सकते हैं।

Mothers Day 2021 You can spend happy moments with your mother by taking time off busy schedule
मदर्स डे 2021 - फोटो : istock

घर के काम से छुट्टी

  • हम और आप जब कोई काम करते हैं, तो सप्ताह में कम से कम एक छुट्टी तो लेते हैं। लेकिन मां उम्र भर बिना थके और बिना किसी छुट्टी के काम करती रहती है। ऐसे में आप इस मदर्स डे एक काम कर सकते हैं कि इस दिन आप उन्हें उनके काम से छुट्टी दे सकते हैं और उनके सारे काम खुद कर सकते हैं। यकीन मानिए इससे आपकी मां को अच्छ लगेगा।
Mothers Day 2021 You can spend happy moments with your mother by taking time off busy schedule
मदर्स डे 2021 - फोटो : istock

उनके पुराने दोस्तों से वीडियो कॉल

  • जिस तरह हम अपने दोस्तों से मिलते हैं, उनसे कॉल पर बात करते हैं आदि। ठीक इसी तरह मां भी अपने बचपन के दोस्तों को याद करती हैं, और उनसे बात करना चाहती हैं। ऐसे में आप इस मदर्स डे ये कर सकते हैं कि उनके पुराने दोस्तों से उनकी वीडियो कॉल करवा सकते हैं। इससे उनका ये दिन बेहद खास और हमेशा के लिए यादगार बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mothers Day 2021 You can spend happy moments with your mother by taking time off busy schedule
मदर्स डे 2021 - फोटो : Pixabay

उनकी पसंदीदा डिश बना सकते हैं

  • आप ऐसा भी कर सकते हैं कि मदर्स डे के दिन अपनी मां के लिए कुछ खास डिश बना सकते हैं या फिर आपकी मां को जो खाना काफी पसंद है वो आप उनके लिए खुद बना सकते हैं। जब आपकी मां आपके हाथ से बना खाना खाएगी, तो यकीन मानिए उन्हें जो खुशी होगी उसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते।
विज्ञापन
Mothers Day 2021 You can spend happy moments with your mother by taking time off busy schedule
मदर्स डे 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

पूरा दिन उनके साथ गुजार सकते हैं, उपहार दें

  • मदर्स डे का दिन हर एक मां के लिए होता है। ऐसे में आप अपनी बिजी शेड्यूल से समय निकालकर ये दिन तो कम से कम अपनी मां के साथ गुजार सकते हैं। जब आप उनके साथ समय बिताएंगे, तो कई पुरानी यादें ताजा होंगी, कई बातें आप अपनी मां को बताएंगे और कई बातें वो आपको बताएंगी। इससे उन्हें अच्छा लगेगा। साथ ही आप अपनी मां को उनकी पसंद की कोई चीज उपहार में भी दे सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed