फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother's Day 2021: मदर्स डे पर दे सकते हैं अपनी मां को ये पांच तोहफे, ऐसे बना सकते हैं दिन को खास

Sat, 08 May 2021 05:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 08 May 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
Mothers Day 2021 You can give these five gifts to your mother on Mother Day
मातृ दिवस 2021 - फोटो : istock

हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। ये दिन दुनिया की हर एक मां को समर्पित होता है, जो बिना किसी स्वार्थ के अपने बच्चों की जरूरतों का ख्याल रखती हैं और उन्हें दुलार करती हैं। इस दिन को लोग अपने-अपने तरीके से मनाते हैं, कोई घर पर अपनी मां के लिए स्पेशल कुछ करता है, तो कोई बाहर जाता है और भी लोगों के अपने तरीके होते हैं, इस दिन को मनाने के। अगर आप भी इस साल अपनी मां को इस दिन स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो आप अपनी मां को उपहार दे सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन उपहारों के बारे में, जो आप अपनी मां इस बार मदर्स डे के मौके पर दे सकते हैं।

Mothers Day 2021 You can give these five gifts to your mother on Mother Day
मातृ दिवस 2021 - फोटो : istock

साड़ी

  • महिलाओं को कपड़ों का काफी शौक होता है। देखा जाता है कि वो पुरुषों के मुकाबले काफी खरीदारी करती हैं। वहीं, अगर उन्हें उपहार मिले तो वो और खुश होती हैं। ऐसे में आप इस मदर्स डे अपनी मां को साड़ी उपहार स्वरुप दे सकते हैं। इससे उन्हें काफी अच्छा लगेगा। वहीं, अगर आपकी मां को कोई और ड्रेस पसंद हो, तो आप वो भी उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।
Mothers Day 2021 You can give these five gifts to your mother on Mother Day
jewellery - फोटो : istock

ज्वेलरी

  • हर महिला को ज्वेलरी तो पसंद होती ही है। कान के झुमके, गले का नेकलेस सेट, चूड़ियां-कंगन, पायल आदि महिलाओं को खूब पसंद होते हैं। इस मदर्स डे आप अपनी मां को कोई ज्वेलरी भी उपहार में दे सकते हैं। वहीं, जब आप अपनी मां को अपनी तरफ से ज्वेलरी गिफ्ट देंगे, तो आपकी मां को काफी अच्छा फील होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mothers Day 2021 You can give these five gifts to your mother on Mother Day
मातृ दिवस 2021 - फोटो : istock

कॉस्मेटिक्स का सामान

  • महिलाओं को साड़ी और ज्वेलरी के अलावा कॉस्मेटिक्स का सामान भी काफी पसंद होता है। काजल, लिपस्टिक, क्रीम, आईलाइनर जैसी चीजें महिलाओं के मेकअप करने के काम आती हैं, और ये चीजें उनको काफी पसंद भी होती हैं। ऐसे में आप अपनी मां को अच्छी कंपनी का कॉस्मेटिक्स का सामान इस मदर्स डे पर उपहार के रूप में दे सकते हैं।
विज्ञापन
Mothers Day 2021 You can give these five gifts to your mother on Mother Day
मातृ दिवस 2021 - फोटो : Pixabay

मां की तस्वीर लगा कॉफी मग

  • भले ही मां कभी किसी चीज की इच्छा नहीं जताती है, लेकिन अगर उन्हें कोई चीज प्यार से दी जाए तो उन्हें काफी खुशी मिलती है। इस मदर्स डे अगर आप अपनी मां को कोई गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो आप अपनी मां को एक कॉफी मग दे सकते हैं। इस पर आप उनकी कुछ तस्वीरों को लगा सकते हैं या फिर पूरे परिवार की तस्वीर भी लगा सकते हैं। ये उपहार भी उन्हें काफी पसंद आ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed