मां हमेशा ही अपने बच्चों का ख्याल रखती है, लेकिन एक समय ऐसा भी आता है जब उनकी उम्र हो जाती है और फिर उन्हें देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में आपको अपनी बुजुर्ग मां की देखभाल जरूर करनी चाहिए। इस उम्र में आते-आते मां अपना ख्याल ठीक से नहीं रख पाती हैं, जिसकी वजह से कई बार उनकी तबियत तक बिगड़ जाती है। ऐसे में इस मदर्स डे हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जो आपकी मदद आपकी बुजुर्ग मां की देखभाल करने में कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"609681f90a8b74488e7c4033","slug":"mothers-day-2021-these-are-four-ways-to-take-care-of-an-elderly-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mother's Day 2021: कैसे करें बुजुर्ग मां की देखभाल, ये तरीके हैं बेहद काम के","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Mother's Day 2021: कैसे करें बुजुर्ग मां की देखभाल, ये तरीके हैं बेहद काम के
Sat, 08 May 2021 05:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 08 May 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
मदर्स डे 2021
- फोटो : istock
मदर्स डे 2021
- फोटो : istock
अच्छे से बात करके
- बुजुर्ग लोग काफी ज्यादा भावुक होते हैं। ऐसे में आपको कोशिश करनी है कि उनके साथ जरूर बैठना है। लंबे समय के लिए नहीं, तो आप कम समय के लिए अपनी मां के साथ जरूर बैठें, उनसे बातें करें, उनके बारे में पूछें आदि। इससे उन्हें काफी अच्छा लगेगा और वो आपके साथ बात करने में सहज महसूस करेंगी।
मदर्स डे 2021
- फोटो : istock
उनकी पसंदीदा डिश बनाए
- जिंदगी भर आपकी मां ने आपको आपकी पसंदीदा चीजें बनाकर खिलाई होंगी। ऐसे में अब आपका फर्ज भी बनता है कि आप अपनी बुजुर्ग मां के लिए कुछ करें। आप मदर्स डे ही नहीं बल्कि बाकी दिन भी उनकी पसंद की चीजें बना सकते हैं। यकीन मानिए इससे उन्हें काफी खुशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मदर्स डे 2021
- फोटो : istock
समय बिताएं
- आज के समय में हर कोई कहता है कि वो व्यस्त है, लेकिन आपको अपनी बुजुर्ग मां के लिए समय निकालना चाहिए। आप दफ्तर से आने के बाद थोड़ा समय उनके लिए निकाल सकते हैं या फिर छुट्टी वाले दिन कुछ देर उनके साथ समय बिता सकते हैं। साथ में कोई गेम खेल सकते हैं या फिर अपने पुराने दिनों की यादों का ताजा कर सकते हैं।
विज्ञापन
मदर्स डे 2021
- फोटो : istock
उनकी जरूरतों का ध्यान रखें
- मां की एक आदत हमेशा होती है कि वो अपनी जरूरत के बारे में कभी किसी से कुछ नहीं कहती। चाहे मां को कुछ चाहिए भी होगा तो वो हमेशा उसके बारे में किसी से कहने से बचती हैं और अपनी जरूरतों को टालती हैं। ऐसे में आपको अपनी बुजुर्ग मां की जरूरतों का ध्यान रखना होगा और खुद से उनकी जरूरतें पूरी करनी होंगी।