फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother's Day 2021: किसकी याद में मनाया जाता है मदर्स डे? यहां जानें इतिहास से लेकर सबकुछ

Sat, 08 May 2021 05:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 08 May 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
Mothers Day 2021 Mothers day is celebrated in whose memory Learn history here
मातृ दिवस 2021 - फोटो : istock

एक मां का जीवन त्याग, प्रेम और देखभाल जैसी चीजों के बीच होता है। एक मां अपने बच्चों से बिना किसी शर्त के प्यार करती है। मां के इसी त्याग और बलिदान को याद करने के लिए हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है। वहीं, इस साल ये दिन 9 मई रविवार को पड़ रहा है। इस दिन का अपना खास महत्व है, तो चलिए आपको इस दिन के इतिहास से लेकर इसके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

Mothers Day 2021 Mothers day is celebrated in whose memory Learn history here
मातृ दिवस 2021 - फोटो : istock

इस साल 9 मई को

  • हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है, और इस साल ये दिन 9 मई को है। इस दिन दुनियाभर में लोग अपनी माताओं का सम्मान करते हैं, उनके प्रति अपना प्यार प्रकट करते हैं, उन्हें तोहफे देते हैं और उनके लिए इस दिन को खास बनाने की हर एक कोशिश करते हैं, ताकि साल में एक दिन ही सही, लेकिन महिलाएं खुद पर गर्व महसूस कर सकें।
Mothers Day 2021 Mothers day is celebrated in whose memory Learn history here
मातृ दिवस 2021 - फोटो : istock

ऐसे हुई शुरुआत

  • हर साल हम मदर्स डे मनाते हैं, लेकिन शायद आपको इसकी शुरुआत के पीछे की कहानी के बारे में न पता हो, तो आपको बता दें कि अमेरिका में पहला मदर्स डे समारोह उस वक्त शुरू हुआ, जब एना जार्विस नाम की एक महिला अपनी मां की मृत्यु से पहले उनकी खुशियों और इच्छाओं को सेलिब्रेट करना चाहती थी। इस पर पहल करते हुए इस महिला ने वेस्ट वर्जीनिया के सेंट एंड्रयूज मेथेडिस्ट चर्च में उनकी मृत्यु के तीन साल बाद यानी 1908 में एक स्मारक रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mothers Day 2021 Mothers day is celebrated in whose memory Learn history here
मातृ दिवस 2021 - फोटो : istock

वहीं, साल 1905 में जब इस महिला की मां एन रीव्स जार्विस का निधन हो गया था, तब उन्हीं की पहल से संयुक्त राज्य अमेरिका में मदर्स डे को छुट्टी के रूप में मान्यता देने के लिए एक अभियान की शुरुआत हुई थी। इसके बाद 1911 में मदर्स डे को मान्यात तो मिली, लेकिन इस दिन छुट्टी देने से मना कर दिया गया था। हालांकि, इसके बाद साल 1941 में वुडरो विल्सन ने मई के महीने में दूसरे रविवार को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करते हुए एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
Mothers Day 2021 Mothers day is celebrated in whose memory Learn history here
मातृ दिवस 2021 - फोटो : istock

मां का स्थान सर्वप्रथम

  • एक मां जिंदगी में कई फर्ज, कई रिश्ते बिना किसी स्वार्थ के निभाती है। मां का दर्जा भी काफी ऊपर माना जाता है। मां निस्वार्थ भाव से अपने बच्चों से प्यार करती है, अपने पति की देखभाल करती है, घर की देखरेख करती है और बिना किसी छुट्टी के पूरी जिंदगी काम करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed