फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया भर में इन खास नामों से पहचाना जाता है पतंग का ये त्योहार, जानें इसके पीछे की मान्यताएं

Sun, 13 Jan 2019 08:56 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 13 Jan 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti 2019 Kite Flying festival is celebrated in different ways all around the World
kite festival

मकर संक्रांति के नजदीक आते ही बच्चे अपने-अपने घर की छतों पर मांझा और पतंग लेकर पहुंच जाते हैं।जिसके बाद आसमान में अलग-अलग कलर की रंग-बिरंगी पतंगे उड़ती हुई नजर आने लगती हैं।भारत के कई हिस्सों में पतंग उड़ाने का यह त्योहार अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। कहीं लोग 15 अगस्त को पतंग उड़ाते हैं तो कहीं रक्षाबंधन के मौके पर पतंग उड़ाई जाती हैं। पर क्या आप जानते हैं भारत के अलावा अमेरिका, चीन, जापान समेत कई देशों में पतंग उड़ाने को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं।आइए जानते हैं किन देशों में कब उड़ाई जाती हैं पतंग।

Makar Sankranti 2019 Kite Flying festival is celebrated in different ways all around the World
kite festival

अमेरिका में इस महीने उड़ाई जाती है पतंग
अमेरिका में भी लोग पतंगबाजी के बहुत शौकिन हैं।पतंगबाजी के दौरान वहां रेशमी कपड़ों के अलावा प्लास्टिक की पतंगे भी उड़ाई जाती हैं। लोग यहां जून के महीने में पतंग उड़ाते हैं।

Makar Sankranti 2019 Kite Flying festival is celebrated in different ways all around the World
kite festival

चीन में भी होती है पतंगबाजी
चीन में प्रत्येक वर्ष 9 सितंबर को पतंगोत्सव मनाया जाता है। इस दिन चीन के लगभग सभी लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ पतंगबाजी की प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। चीन में किंन राजवंश के शासन के दौरान पतंग उड़ाकर उसे अज्ञात स्थान पर छोड़ देने को अपशकुन माना जाता था।इसके अलावा कटी पतंग को उड़ाना भी बुरा समझा जाता था।बता दें, यहां हर साल वेफन्ग इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच मनाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2019 Kite Flying festival is celebrated in different ways all around the World
kite festival
जापान में ये है मान्यता
भारत ही नहीं जापान के स्थानीय लोग भी पतंगबाजी के काफी शौकीन माने जाते हैं।यहां स्थानीय लोगों की पतंग उड़ाने को लेकर कई मान्यताएं हैं।यहां लोग मानते हैं कि पतंग उड़ाने से देवता प्रसन्न होते हैं।यहां हर साल मई के महीने में पतंगबाजी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिसमें हिस्सा लेने के लिए लोग अलग-अलग जगहों से आते हैं। 
विज्ञापन
Makar Sankranti 2019 Kite Flying festival is celebrated in different ways all around the World
kite festival
थाईलैंड में राजा उड़ाते थे पतंग
थाइलैंड में हर राजा की अपनी विशेष पतंग होती थी, जिसे सर्दी के मौसम में भिक्षु और पुरोहित देश में शांति और खुशहाली की आशा में उड़ाते थे।थाइलैंड के लोग अपनी प्रार्थनाओं को भगवान तक पहुंचाने के लिए वर्षा ऋतु में पतंग उड़ाते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed