बॉलीवुड में हर दिन सैकड़ों-हजारों लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं लेकिन कामयाबी चुनिंदा लोगों को ही मिल पाती है। बॉलीवुड की इन्हीं लोगों में से एक हैं मशहूर अदाकारा महिमा चौधरी। शाहरुख के साथ फिल्म ‘परदेस’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली इस एक्ट्रेस को लोकप्रियता पहली ही फिल्म में मिल गई। महिमा चौधरी का आज जन्मदिन है। इनका जन्म 13 सिंतबर 1973 को दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल में हुआ था। आइए जानते हैं इनके जीवन से जुड़ी खास बातें...
6 साल तक टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ रिलेशनशिप में थीं महिमा चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करियर की शुरुआत
साल 1997 में सुभाष घई की की निर्देशन में महिमा ने फिल्म 'परदेस' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद महिमा ने कई एड फिल्मों में काम किया। हालंकि, कई हिट फिल्मों के बाद भी महिमा इंडस्ट्री में कामयाब नहीं हो पाई। साल 2016 में आई फिल्म 'डार्क चॉकलेट' में महिमा आखिरी बार दिखी थी।
फिल्में छोड़ने के बाद महिमा चौधरी रियलिटी टीवी शोज करने लगीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपना करियर खत्म होने के पीछे अपनी व्यक्तिगत जीवन को जिम्मेदार बताया। महिमा ने कहा कि सिंगल मदर होने की वजह से फिल्मों में काम करना काफी मुश्किल था। पैसे कमाने के लिए वो इवेंट्स में जाने लगीं। साथ ही रियलिटी टीवी शोज करने लगीं। जिससे उनका फिल्मी करियर खत्म हो गया।
जीवन के उतार-चढाव
महिमा चौधरी अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। महिमा का नाम टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ जुड़ा था। वो करीब 6 साल तक पेस के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन यह रिश्ता आगे तक नहीं चल सका और जल्द ही दोनों अलग हो गए। लिएंडर के साथ ब्रेकअप के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे जिन्हें जानकर हर कोई हैरान रह गया।
महिमा ने कहा था कि लिएंडर पेस भले ही एक अच्छे टेनिस प्लेयर हैं लेकिन वह बतौर इंसान बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं। उन्होंने मुझे धोखा दिया है। बता दें कि साल 2005 में लिएंडर और महिमा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी दौरान लिएंडर की नजदीकियां संजय दत्त की दूसरी पत्नी रिया पिल्लई के साथ बढ़ती जा रही थी। महिमा से ब्रेकअप के बाद लिएंडर ने रिया से शादी की लेकिन दोनों के बीच भी तलाक हो गया।