फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में कद्दू के बीज खाकर बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता, और भी हैं चमत्कारिक फायदे

Wed, 02 Dec 2020 09:16 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 02 Dec 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
magical benefits of pumpkin seed boosts immunity in hindi
कद्दू के बीज किसी चमत्कारिक दवा से कम नहीं हैं - फोटो : Social Media

सब्जियों में इन दिनों कद्दू आसानी से उपलब्ध हो जाता है। वैसे तो भारतीय महिलाएं कभी भी अपनी रसोई में कद्दू को विशेष तवज्जो नहीं देती हैं, उसे सामान्य सब्जियों की तरह ही देखा जाता है लेकिन अन्य सब्जियों की तुलना में कद्दू के बहुत सारे फायदे हैं। कद्दू औषधीय गुणों के भंडार को अपनी भीतर समाहित किए हुए है। कद्दू के बीज असल में किसी चमत्कारिक दवा से कम नहीं है। इनका सेवन करने से कई सारी समस्याओं से राहत मिलती है। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए कद्दू के बीज के अदुभुत लाभ।


 

magical benefits of pumpkin seed boosts immunity in hindi
कद्दू के बीज में फाइबर, जिंक एवं लोहे की प्रचुर मात्रा होती है - फोटो : Social media

रोग-प्रतिरोधक क्षमता का विकास
कद्दू के बीज में फाइबर, जिंक एवं लोहे की प्रचुर मात्रा होती है। साथ ही विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स के होने के कारण इनका सेवन करने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बहुत जल्दी विकसित होती है। इनका प्रतिदिन सेवन करने से किसी प्रकार का संक्रमण नहीं होता है। सामान्य बीमारियां भी शरीर को छू नहीं पाती हैं।

magical benefits of pumpkin seed boosts immunity in hindi
स्वस्थ बाल चाहते हैं तो कद्दू के बीज खाना शुरू कर दें - फोटो : Pixabay

बालों का विकास
यदि आप लंबे, चमकदार और स्वस्थ बाल चाहते हैं तो कद्दू के बीज खाना शुरू कर दें। स्वस्थ बालों को विटामिन-ई और फैटी एसिड्स की आवश्यकता होती है और कद्दू इनकी पूर्ति करता है। कई लोग तो चिकित्सक के परामर्श पर बालों में कद्दू के बीज का तेल भी लगाते हैं जिसका उन्हें बहुत अच्छा परिणाम मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
magical benefits of pumpkin seed boosts immunity in hindi
कद्दू के बीज खाने से नहीं होता कैंसर - फोटो : pixabay

कैंसर से सुरक्षा
जो लोग लंबे समय से कद्दू के बीज खा रहे होते हैं ,उन्हें जीवन में कभी भी कैंसर नहीं होता है। जर्मनी के एक शोध के मुताबिक, 40 के बाद जो महिलाएं कद्दू के बीज प्रतिदिन खाती हैं, वे उन महिलाओं की तुलना में कैंसर से सुरक्षित रहती हैं जो इनका सेवन नहीं करती हैं। 

 

विज्ञापन
magical benefits of pumpkin seed boosts immunity in hindi
कद्दू में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है - फोटो : pumpkin
ब्लड शुगर लेवल होता है कम
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उनके लिए तो कद्दू वरदान है। ऐसे लोगों को ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखने के लिए कद्दू के बीज के साथ ही कद्दू के जूस, कद्दू के तेल का भी सेवन करना चाहिए। कद्दू में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed