हम बचपन से देखते आएं हैं कि जब भी हम कुछ मीठा खाकर पानी पीने लगते हैं तो घर के बड़े हमें ऐसा करने से रोकते हैं और जब हम उनकी बात नहीं मानते हैं तो कई बार शुष्क खांसी या कोई और समस्या हो जाती है। सिर्फ मिठाई खाने के साथ ही ऐसा नहीं होता है ऐसी कई सारी चीजें हैं जिनके सेवन के पश्चात पानी पीने से शरीर में कुछ न कुछ बदलाव होते हैं और परिणाम स्वरूप कोई समस्या उपज जाती है। आइए हम बताते हैं आपको कि किन चीजों के सेवन के बाद भूलवश भी पानी नहीं पानी चाहिए नहीं तो परेशानी खड़ी हो सकती है।
इन 5 चीजों को खाने के बाद यदि गलती से भी पी लिया है पानी तो पड़ सकता है पछताना
कॉफी
कॉफी पीने के बाद पानी पीने की इच्छा होती है। ऐसा जीभ पर मौजूद टेस्ट बड्स के कारण होता है। लगातार गर्म पेय का सेवन करने के बाद जीभ शीतलता चाहती है इसलिए ऐसी इच्छा होती है। लेकिन यदि आपने कॉफी के ऊपर पानी पी लिया तो इसका सीधा प्रभाव आपके पाचनतंत्र पर पड़ सकता है इसलिए हमेशा कॉफी पीने के बाद आधे घंटे तक पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कब्ज भी हो सकती है।
फल
फल खाने के बाद यदि हम पानी पीने जाते हैंं तो घर के बड़े हमें रोक देते हैं। वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि फल खाते ही पानी पीने से आपको अपच, खांसी या शुगर का स्तर बढ़ने की समस्या हो सकती है। संतरा और अंगुर खाने के तुरंत बाद पानी पीने से गले में दर्द, खराश आदि समस्या हो सकती है। केला, चीकू, नाशपाती, सेब, अनार आदि फलों में शुगर कंटेंट होता है या साइट्रिक एसिड होता है जिससे कि पानी पीते ही शरीर को नुकसान पहुंचता है।
चना
चने का कोई भी व्यंजन या भुने हुए चने खाने के बाद गलती से भी पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चने पचाने के लिए हमारे शरीर को हमारे पेट के अंदर मौजूद ताप की आवश्यकता होती है और पानी पाने से यह ताप शरीर के भीतर ठहर नहीं पाता है। ऐसे में जब पेट में पहुंचे चने ठीक प्रकार से पच नहीं पाते हैं या उनका पाचन डिस्टर्ब हो जाता है तो पेट में दर्द की समस्या हो जाती है।
मूंगफली
मूंगफली खाने के बाद पानी पी लेने से अधिकतर लोगों को सूखी खांसी हो जाती है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। यह स्वाद में हल्की मीठी भी होती है। चूंकि मूंगफली गर्म होती है और पानी ठंडा इसलिए इसे खाते ही प्यास लगने लगती है। दोनों एक -दूसरे के बिल्कुल विपरीत हैं इसलिए मूंगफली खाने के कम से कम 15 मिनट बाद पानी पिएं।