Heat Wave Alert : अभी अप्रैल का महीना चल रहा है, पर अभी से ही देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने देश के 11 राज्यों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगर बात करें ऑरेंज अलर्ट की तो इसका मतलब यह है कि इन राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने के साथ भयंकर लू भी चलने वाली है।
इन राज्यों में बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश समेत महाराष्ट्र, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर शामिल है। इन सभी में सबसे ज्यादा खतरा दिल्ली पर मंडरा रहा है। अप्रैल के महीने से ही भीषण लू की शुरुआत होने लगी है। आगे आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल बीते सालों के मुकाबले और ज्यादा गर्मी पड़ेगी। इसी के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस गर्मी में खुद को स्वस्थ रखने के लिए अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको शरीर से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको भी हीट वेव से बचने के तरीके बताते हैं, ताकि आप अपना बचाव कर सकें।
मौसमी फलों का करें सेवन
हीट वेव से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा मौसमी फलों जैसे तरबूज, खरबूजा, ककड़ी और खीरे का सेवन करें। इनके सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
3 of 8
water bottle
- फोटो : istock
बाहर निकलते वक्त साथ रखें पानी की बोतल
अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो साथ में पानी की बोतल जरूर रखें। थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहें। इससे आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा।
4 of 8
Heat wave
- फोटो : पीटीआई
पहनें फुल कपड़े
वैसे तो जितना हो सकते दोपहर के वक्त बाहर निकलने से बचें। अगर निकलना पड़ रहा है तो बाहर निकलते समय हल्के रंग और कॉटन वाले कपड़े पहनें। इसके साथ ही शरीर को धूप से बचाने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
5 of 8
coconut water
- फोटो : istock
बाहर पी सकते हैं ये चीजें
अगर आपको बाहर गर्मी से चक्कर आने जैसे महसूस हो तो आप सत्तू, गन्ने का जूस या नारियल पानी पी सकते हैं।