Krishna HD Photos : श्रीकृष्ण का बाल स्वरूप इतना मनमोहक है, कि जो देखे उसे प्रेम हो जाए। कान्हा थे ही इतने सुंदर। सांवली सूरत वाले कान्हा के चेहरे पर शरारत के साथ मासूमियत भी दिखती है। उनका बाल स्वरूप देख हर मां कान्हा जैसा पुत्र मांगती है। सिर पर हमेशा मोरमुकुट पहने रहने वाले कान्हा अपने पैरों में पायल पहनकर जब चलते थे तो पायल की ध्वनि स्वर्ग के संगीत को भी मात दे देती थी। कहते हैं कि उनका शरीर कोमल था, वहीं कमर में कर्धनी पहने रहते थे। हाथ में बांसुरी और होठों पर माखन लगाए लड्डु गोपाल की छवि इतनी आकर्षक हैं, जो शब्दों में बयान नहीं की जा सकती है।
भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की कुछ सबसे आकर्षक और खूबसूरत तस्वीरें यहां दी जा रही हैं। जन्माष्टमी के मौके पर आप इन तस्वीरों को डाउनलोड करके अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं या फोटो फ्रेम कराकर घर में लगा सकते हैं।
2 of 10
कृष्ण जन्माष्टमी की तस्वीरें
- फोटो : instagram
नंद गोपाल मथुरा की जेल में जन्मे थे। मामा कंस से बचाने के लिए उनके पिता वासुदेव जेल से चुपके से निकलकर गोकुल गए, जहां यशोदा और नंद बाबा के घर पर उन्हें छोड़ आए। जिस रात वासुदेव बाबा नन्हें कन्हैया को लेकर गोकुल जा रहे थे, उस रात बहुत तेज वर्षा हुई थी और यमुना नदी अपने उफान पर आ गई थी। कहते हैं यमुना का जल स्तर कान्हा के चरण स्पर्श करने के लिए इतना बढ़ गया था।
3 of 10
कृष्ण जन्माष्टमी की तस्वीरें
- फोटो : instagram
जब बाबा वासुदेव बाल गोपाल को लेकर गोकुल पहुंचे तो उस रात्रि यशोदा मैया भी अपने कक्ष में सो रही थीं। वासुदेव जी के कहने पर नंद बाबा ने कन्हैया को माता यशोदा की शैया पर साथ में सुला दिया और अपनी नवजात पुत्री वासुदेव को दे दी। यह चित्र माता यशोदा और कान्हा जी का है।
4 of 10
कृष्ण जन्माष्टमी की तस्वीरें
- फोटो : instagram
मां यशोदा कृष्ण जी को प्यार से लला कहती थीं। उनके घर पर खूब गाय पलीं थीं। कान्हा को दूध मखान आदि बहुत प्रिय था। मां यशोदा अपने लला यानी कान्हा को इसी तरह अपने हाथों से माखन खिलाती थीं।
5 of 10
कृष्ण जन्माष्टमी की तस्वीरें
- फोटो : instagram
यह मनमोहक चित्र पर मां यशोदा और कन्हैया का है, जिसमें मां यशोदा बहुत मातृत्व के साथ कान्हा को माखन खिला रही हैं। कान्हा भी अपनी मैया के हाथ से माखन का स्वाद लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।