बेडशीट कहने को तो बिस्तर पर बिछाने वाला सामान्य सा कपड़ा है लेकिन इसके रंग, मटेरियल आदि का बहुत प्रभाव पड़ता है। बाजारों में आजकल कई तरह की रंग-बिरंगी और आरामदायक बेडशीट मिलती हैं जो कि पूरे बेडरूम को बदल देती हैं। कई बार हम बाजार से उत्साह में कोई बेडशीट ले तो आते हैं लेकिन जब घर का आकर वह अच्छी नहीं निकलती है तो हम खुद को ठगा हुआ सा पाते हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि बेडशीट खरीदते समय ही हम कुछ बातों का ध्यान रखें ताकि आगे चलकर हमें पछताना न पड़े। अगली स्लाइड्स से देखें बेडशीट खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान रखना होता है बेहद जरूरी।
बेडशीट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, बाद में नहीं होगा पछतावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थ्रेड काउंट
थ्रेड काउंट, यह एक ऐसी चीज है जिसके विषय में हर किसी को जानकारी नहीं होती है लेकिन बेडशीट खरीदते वक्त यदि आप थ्रेड काउंट का ख्याल रखेंगे तो आपको पछतावा नहीं होगा। थ्रेड काउंट का अर्थ होता है कि कपड़े के प्रति वर्ग इंच में धागों की संख्या कितनी है। जिस बेडशीट का थ्रेड काउंट जितना ज्यादा होगा, वह उतनी ही अच्छी निकलेगी इसलिए 200 थ्रेड काउंट से कम की बेडशीट न लें।
मौसम के अनुसार हो फेब्रिक
बेडशीट खरीदते वक्त फेब्रिक बहुत मायने रखता है। गर्मी में यदि आप सिल्क और लिनेन की चाहे जितनी ही महंगी बेडशीट खरीद लें, आपको परेशान ही होना पड़ेगा इसलिए यदि गर्मियों के लिए बेडशीट लेना है तो कॉटन ही सर्वश्रेष्ठ है। कॉटन से जहां आपको शीतलता का अहसास होगा, वहीं ये आरामदायक भी रहेगी और इसमें वैरायटी भी बाजार में खूब उपलब्ध हो जाती है।
बेडशीट के लिए नाप
यदि आप बेडशीट लेने जा रहे हैं तो आपको यह स्पष्ट होना चाहिए कि पलंग और गद्दे का नाप क्या है? पलंग और गद्दे दोनों का नाप अलग होता है, ऐसे में यदि आप नाप को लेकर स्पष्ट नहीं रहेंगी तो पूरी संभावना है कि आप गलत बेडशीट उठा लाएं। यदि बड़ी बेडशीट आती है तो एकबार को उसे फिर भी उपयोग में लिया जा सकता है लेकिन यदि छोटी आ गई तो वो किसी भी काम की नहीं रहेगी, वो आपका नुकसान ही होगा।
जब आप बेडशीट खरीद रहे हैं तब उस पर निर्देश वाले स्टीकर को ध्यान से देखें। यदि आप रोजमर्रा के उपयोग के लिए कोई ऐसी बेडशीट ले आती हैं जिसे सिर्फ ड्राय क्लीन ही किया जा सकता है या मशीन में धोना संभव नहीं है तो आप परेशान हो जाएंगी। साथ ही बेडशीट समय से पहले खराब भी होने लगेगी इसलिए बेडशीट लेते समय उसकी उपयोगिता और निर्देशों पर जरूर ध्यान दें।