'पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं', यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी। अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन पर यह कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि उन्होंने महज छह साल की उम्र से ही अभिनय शुरू कर दिया था। एक बाल अभिनेता के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'कालाथुर कानम्मा' थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 1960 में रिलीज हुई इस फिल्म में कमल हासन को सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। इसके बाद उन्होंने और भी कई फिल्मों में काम किया है। दरअसल, हम अभी कमल हासन की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वह तमिलनाडु के कोयम्बटूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। आइए जानते हैं कमल हासन की संपत्ति और अभिनेता से राजनेता तक के उनके सफर के बारे में...
कमल हासनः 700 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक, कुछ ऐसा है अभिनेता से राजनेता तक का उनका सफर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 28 Mar 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन