फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Face Redness From Anger: गुस्सा आते ही चेहरा हो जाता है टमाटर जैसा लाल? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

Wed, 19 Feb 2025 09:57 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 19 Feb 2025 09:57 AM IST
सार

Anger Issue: गुस्सा समय पर कंट्रोल न किया जाए तो व्यक्ति अपने कई रिश्ते-नातों से हाथ धो बैठता है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से गुस्सा आते ही मुंह लाल हो जाता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If your face become red when you get angry Know the big reason behind this and its impact
गुस्सा आते ही चेहरा हो जाता है टमाटर जैसा लाल? - फोटो : Freepik

गुस्सा एक स्वाभाविक भावना है, जो तब आती है जब हमें कोई चीज गलत, अनुचित या हमारे खिलाफ लगती है। यह एक मानसिक और शारीरिक प्रतिक्रिया होती है, जो किसी चुनौती या असहमति का सामना करने पर उत्पन्न होती है। कई बार गुस्से में हम वो चीज और काम कर देते हैं, जिसके बारे में हमने कभी सोचा नहीं होता है। कहा जाता है कि दो मिनट का गुस्सा सब कुछ बर्बाद करने की ताकत रखता है। अगर यह गुस्सा समय पर कंट्रोल न किया जाए तो व्यक्ति अपने कई रिश्ते-नातों से हाथ धो बैठता है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से गुस्सा आते ही मुंह लाल हो जाता है। आइए जानते हैं।

If your face become red when you get angry Know the big reason behind this and its impact
गुस्सा आते ही चेहरा हो जाता है टमाटर जैसा लाल? - फोटो : फ्री पिक
गुस्सा आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं:

1. मानसिक और भावनात्मक कारण
  • न्याय या अन्याय की भावना – जब हमें लगे कि हमारे साथ गलत हुआ है।
  • अपेक्षाएं पूरी न होना – जब चीजें हमारी उम्मीदों के अनुसार नहीं होतीं।
  • नियंत्रण खोना – जब हमें लगे कि हम किसी स्थिति पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं।
  • अनादर या अपमान – जब कोई हमें अनदेखा करे या हमारी कद्र न करे।
  • असुरक्षा और भय – जब हमें किसी चीज का डर हो या हम असहाय महसूस करें।

2. शारीरिक कारण
  • थकान और नींद की कमी – जब हम शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं।
  • भूख लगना – लो ब्लड शुगर लेवल से मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है।
  • हार्मोनल बदलाव – कुछ हार्मोन (जैसे टेस्टोस्टेरोन, कॉर्टिसोल) गुस्से को प्रभावित कर सकते हैं।
If your face become red when you get angry Know the big reason behind this and its impact
गुस्सा आते ही चेहरा हो जाता है टमाटर जैसा लाल? - फोटो : Adobe Stock
3. सामाजिक कारण
  • व्यस्त या तनावपूर्ण लाइफस्टाइल – अधिक काम का दबाव गुस्से को बढ़ा सकता है।
  • परिवार या रिश्तों में तनाव – व्यक्तिगत संबंधों में समस्याएं गुस्से का कारण बन सकती हैं।
  • पर्यावरणीय कारण – ट्रैफिक, भीड़भाड़, शोर-शराबा आदि तनाव बढ़ाकर गुस्से को ट्रिगर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
If your face become red when you get angry Know the big reason behind this and its impact
गुस्सा आते ही चेहरा हो जाता है टमाटर जैसा लाल? - फोटो : Adobe Stock

गुस्से में क्यों पड़ जाता है चेहरा लाल?

  • गुस्से में चेहरा लाल पड़ने का मुख्य कारण शरीर की शारीरिक प्रतिक्रिया है, जिसे फाइट-या-फ्लाइट रिस्पॉन्स कहते हैं। जब हम गुस्सा होते हैं, तो हमारा शरीर कुछ हार्मोन्स जैसे एड्रेनालिन और नॉरएड्रेनालाईन रिलीज करता है, जिससे कई बदलाव होते हैं।
  • ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है – गुस्से में दिल तेजी से धड़कता है और शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन और ऊर्जा देने के लिए रक्त संचार तेज हो जाता है।
  • रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं – खासकर चेहरे और गर्दन की त्वचा के पास की रक्त वाहिकाएं फैलने लगती हैं, जिससे अधिक खून त्वचा तक पहुंचता है और चेहरा लाल दिखाई देने लगता है।
  • शरीर का तापमान बढ़ जाता है – गुस्से में मेटाबोलिज्म बढ़ जाता है, जिससे शरीर गर्म महसूस होता है और चेहरा व कान लाल हो सकते हैं।
  • यह प्रक्रिया सिर्फ गुस्से में ही नहीं, बल्कि शर्मिंदगी, तनाव, ज्यादा एक्सरसाइज या किसी भावनात्मक उत्तेजना के समय भी हो सकती है।
विज्ञापन
If your face become red when you get angry Know the big reason behind this and its impact
गुस्सा आते ही चेहरा हो जाता है टमाटर जैसा लाल? - फोटो : Adobe Stock
गुस्से को कैसे नियंत्रित करें?
  • गहरी सांस लें और 10 तक गिनें।
  • गुस्से के पीछे के कारण को पहचानें और समझने की कोशिश करें।
  • एक्सरसाइज करें या ध्यान लगाएं।
  • किसी करीबी से अपनी भावनाओं को साझा करें।
  • जब बहुत गुस्सा आए, तुरंत प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed