इंस्टाग्राम आजकल बहुत सारे लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। यह एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट और एप्लीकेशन है, जिस पर लोग फोटो और वीडियो शेयर कर सकते हैं। अब तक 100 करोड़ से भी अधिक लोग इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं। बहुत सारे लोग इसके माध्यम से पैसे भी कमाते हैं। दुनियाभर के सेलिब्रिटीज और बड़े-बड़े लोग इंस्टाग्राम से जुड़े हुए हैं और समय-समय पर फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। लोगों को उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी पसंद भी आते हैं। ऐसे में कई लोग उन्हें डाउनलोड करने के बारे में सोचने लगते हैं, लेकिन कर नहीं पाते, क्योंकि उन्हें डाउनलोड करने का सही तरीका पता ही नहीं होता। जानकारी के अभाव में लोग इंस्टाग्राम से तस्वीरें और वीडियो निकाल नहीं पाते। एंड्रॉयड मोबाइल या फिर कंप्यूटर पर यह काम आसानी से किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इंस्टाग्राम से कोई भी चीज डाउनलोड करने के लिए क्या करना होगा?
{"_id":"61553a8b8ebc3e9fb4149f6a","slug":"how-to-download-photos-and-videos-from-instagram-on-mobile-and-computer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: इंस्टाग्राम से खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो आसानी से कर सकते हैं डाउनलोड, बस अपनाना होगा ये तरीका","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
काम की बात: इंस्टाग्राम से खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो आसानी से कर सकते हैं डाउनलोड, बस अपनाना होगा ये तरीका
Thu, 30 Sep 2021 09:59 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 30 Sep 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
एंड्रॉयड मोबाइल पर ऐसे डाउनलोड करें फोटो-वीडियो
- डाउनलोडग्राम (DownloadGram) के जरिये आप एंड्रॉयड मोबाइल पर फोटो और वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। आपको जो भी फोटो या वीडियो डाउनलोड करना हो, उसका लिंक निकालें और डाउनलोडग्राम वेबसाइट पर जाकर उसे पेस्ट कर दें और आसानी से डाउनलोड कर लें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- इंस्टाग्राम से फोटो और वीडियो डाउनलोड करने के लिए फास्टसेव (FastSave) भी एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए आपको सबसे पहले तो अपने इंस्टाग्राम ऐप से फास्टसेव को ट्रैक कर उसे अलाऊ करना होगा, जिसके बाद आप आराम से इंस्टाग्राम की फोटोज और वीडियो के लिंक वहां कॉपी-पेस्ट कर डाउनलोड कर सकते हैं। यह एक बेहद ही आसान प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कंप्यूटर से भी ऐसे ही कर सकते हैं फोटो-वीडियो डाउनलोड
- मोबाइल की तरह ही कंप्यूटर से भी डाउनलोडग्राम के जरिये इंस्टाग्राम की फोटोज और वीडियोज आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। जो भी फोटो या वीडियो चाहिए, बस उसका लिंक निकाल लीजिए और उसे डाउनलोडग्राम का साइट पर जाकर बॉक्स में पेस्ट कर दीजिए और आराम से डाउनलोड कर लीजिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- सेव-ओ-ग्राम (Save-o-gram) के जरिये भी आसानी से इंस्टाग्राम से तस्वीरें और वीडियो डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले तो अपने कंप्यूटर में सेव-ओ-ग्राम डाउनलोड करके उसे इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद आप आसानी से इंस्टाग्राम के फोटोज और वीडियोज को डाउनलोड कर सकते हैं।