Christmas 2022 Tree Decoration Ideas: क्रिसमस ट्री सजाने के सस्ते और आसान आइडियाज, दिखेगा बहुत आकर्षक
क्रिसमस पार्टी के लिए दोस्त, रिश्तेदार एक दूसरे के घर जाते हैं। ऐसे में घर की खास सजावट की जाती है। इस दिन क्रिसमस ट्री सजाने की भी मान्यता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Christmas Tree 2022 Decoration Ideas: क्रिसमस 2022 आने वाला है। हर साल दुनियाभर के देशों में क्रिसमस डे मनाया जाता है। 25 दिसंबर को क्रिसमस डे होता है। इस दिन को लोग बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं। क्रिसमस डे को लेकर कई मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि क्रिसमस के दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। ईसाई धर्म से जुड़े लोग इस दिन चर्च जाते हैं और ईश्वर की प्रार्थना करते हैं। यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के लिए लोग घर पर जश्न करते हैं। क्रिसमस पार्टी के लिए दोस्त, रिश्तेदार एक दूसरे के घर जाते हैं। ऐसे में घर की खास सजावट की जाती है। इस दिन क्रिसमस ट्री सजाने की भी मान्यता है। क्रिसमस ट्री की खूबसूरत सजावट की जाती है, जहां सांता क्लॉज बच्चों और परिवार के सदस्यों के लिए तोहफा छोड़कर जाते हैं। क्रिसमस ट्री की सजावट को लेकर बच्चे काफी उत्सुक होते हैं। आइए जानते हैं क्रिसमस ट्री को सजाने के आसान और सस्ते तरीके।
बिना क्रिसमस ट्री के सजावट
क्रिसमस डे के मौके पर लोग पेड़ को सजाते हैं, जिसे क्रिसमस ट्री कहते हैं। अगर आपके पास वैसा क्रिसमस ट्री न हो तो घर पर गमले में लगे किसी भी पौधे को सजा सकते हैं। डगलस, बालसम या फर का पौधा इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं अगर घर पर जगह कम हो, साथ ही सजावट के लिए कोई पौधे न हो, तो घर की दीवार पर ही क्रिसमस ट्री बना कर सजावट कर सकते हैं। कार्डबोर्ड के जरिए भी छोटे छोटे क्रिसमस ट्री बनाकर दीवार पर वॉल हैंगिंग की तरह सजा सकते हैं।
फूलों और फलों से सजावट
क्रिसमस ट्री को सजाने का सस्ता और खूबसूरत तरीका है, पौधे पर रंग बिरंगे फूल और फलों से सजावट करें। हरे पौधे पर लाल या सफेद रंग के फूल खूबसूरत लगेंगे। प्लास्टिक के फल भी पौधे पर टांग सकते हैं।
लाइट्स से करें सजावट
क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए लाइट्स या दिवाली वाली झालरों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बिना रोशनी त्योहार अधूरा लगता है। इसलिए पेड़ के इर्द गिर्द इलेक्ट्रॉनिक लाइट्स से सजावट कर सकते हैं।
फैमिली फोटो लगाएं
आप चाहें तो क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए परिवार के सदस्यों की तस्वीरों का भी उपयोग कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तस्वीरों को क्रिसमस ट्री पर रंग बिरंगे धागों या रिबन के सहारे लटका सकते हैं।
चॉकलेट-टॉफी से सजावट
क्रिसमस ट्री पर खाने की चीजों के जरिए भी सजावट की जा सकती है। पौधे पर चॉकलेट या टाॅफी को लटकाकर रंग बिरंगी सजावट कर सकते हैं। इस तरह की सजावट बच्चों को बहुत आकर्षित करेगी।