फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: व्हाट्सएप से भी कर सकते हैं कोरोना वैक्सीन का स्लॉट बुक, जान लीजिए पूरा प्रोसेस

Fri, 24 Sep 2021 09:17 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 24 Sep 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
How to book covid vaccination slot on WhatsApp in hindi
व्हाट्सएप से कोरोना वैक्सीन का स्लॉट बुक करने का तरीका - फोटो : Pixabay

देशभर में कोरोना महामारी के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 83 करोड़ 39 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। वैसे तो वैक्सीन लेने के लिए अब पहले से रजिस्ट्रेशन कराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन वैक्सीनेशन सेंटर पर भीड़ को ध्यान में रखते हुए ऐसा कहा जा रहा है कि पहले से स्लॉट बुक कर लेंगे तो कोई दिक्कत नहीं होगी। आप आराम से सेंटर पर जाकर टीका ले सकते हैं और भीड़ से भी बचे रहेंगे। कोविन पोर्टल पर अब तक करोड़ों लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और स्लॉट बुक करके वैक्सीन लगवा चुके हैं। आप चाहें तो इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप की मदद से भी वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको बेहद ही आसान से प्रोसेस को फॉलो करना है। चलिए जानते हैं कि व्हाट्सएप से कैसे वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक किया जा सकता है? 

How to book covid vaccination slot on WhatsApp in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

व्हाट्सएप से कैसे करें वैक्सीन का स्लॉट बुक? 

  • सबसे पहले तो अपने मोबाइल फोन में MyGovIndia कोरोना हेल्पडेस्क के नंबर +91-9013151515 को सेव कर लें। 
  • अब इस नंबर पर व्हाट्सएप से Book slot लिखकर भेजें। 
  • अब आपके पास एसएमएस के माध्यम से छह अंकों का एक ओटीपी आया होगा, उसे एंटर करें। 
  • अब आप अपनी सहूलियत के हिसाब से तारीख, जगह, पिन कोड और वैक्सीनेशन का प्रकार चुन सकते हैं। 
  • इसके बाद आपके पास बुकिंग मैसेज आ जाएगा। 
How to book covid vaccination slot on WhatsApp in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पेटीएम से भी बुक कर सकते हैं स्लॉट 

  • डिजिटल पेमेंट सिस्टम पेटीएम ने भी स्लॉट बुकिंग की सुविधा दी हुई है। अगर आपके पास पेटीएम एप नहीं है तो डाउनलोड कर लें और अगर एप पहले से है, लेकिन अपडेट नहीं है तो उसे अपडेट कर लें। अब आप पेटीएम ओपन करके सर्च बार में कोविन टाइप करें। फिर सर्च रिजल्ट में आ रहे कोविड-19 वैक्सीन पर क्लिक करें। अब Check availablity पर क्लिक करें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करें और कंटीन्यू पर क्लिक कर आगे बढ़ें। फिर आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसका इस्तेमाल कर आप वैक्सीन की उपलब्धता चेक कर सकते हैं और स्लॉट खाली होने पर बुक भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to book covid vaccination slot on WhatsApp in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोविन पोर्टल से कैसे बुक करें स्लॉट? 

  • कोविन पोर्टल पर वैक्सीन का स्लॉट बुक करने के लिए आप अपने मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप या कंप्यूटर में इंटरनेट ब्राउजर को ओपेन करें और बुक योर स्लॉट्स पर क्लिक करें। अब आपसे जो जानकारी मांगी जाए, वो दे दें और अपने हिसाब से तारीख और समय सेट कर स्लॉट बुक कर लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed