बदलते मौसम की वजह से होता है सिर में दर्द, ये नुस्खे हैं कारगर
बदलते मौसम की वजह से होता है सिर में दर्द, ये नुस्खे हैं कारगर
अदरक
जब जुकाम सिर में पहुंच जाता है तो सिर में दर्द होने लगता है। इसके लिए आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। थोड़ा सा अदरक का रस और उतनी ही मात्रा में नींबू का रस मिलाएं। दिन में दो
बार इसका सेवन करने से फायदा मिलेगा। इसके अलावा आप सूखे अदरक के पेस्ट को दो चम्मच पानी में मिलाकर माथे पर लगाएं। इससे काफी आराम मिलता है।
बदलते मौसम की वजह से होता है सिर में दर्द, ये नुस्खे हैं कारगर
पुदीने का तेल
पुदीने में मेंथॉल होता है जो सिर दर्द दूर करने में मदद करता है। इसके लिए पुदीने के तेल की तीन बूंदों को एक चम्मच बादाम का तेल, जैतून के तेल या पानी में मिलाएं। इस मिश्रण से माथे की मसाज करने से आराम मिलता है। आप चाहें तो गर्म पानी में इस तेल की कुछ बूंदे डालकर भाप भी ले सकते हैं।
बदलते मौसम की वजह से होता है सिर में दर्द, ये नुस्खे हैं कारगर
तुलसी
अगर सिर में हल्का दर्द है तो तुलसी से फायदा मिलता है। पानी में तीन-चार तुलसी की पत्तियों को उबाल लें और उसमें शहद डालकर पिएं। इससे आराम मिलेगा। इसके अलावा तुलसी के तेल से आप माथे की मसाज भी कर सकते हैं।
बदलते मौसम की वजह से होता है सिर में दर्द, ये नुस्खे हैं कारगर
लौंग
लौंग सिर दर्द से राहत दिलाती है। लौंग को अच्छे से पीस लें। अब इसे एक साफ रुमाल में डालें और बीच-बीच में सूंघते रहें। अगर दर्द ज्यादा है तो लौंग के तेल में दो चम्मच नारियल का तेल, एक चम्मच सेंधा नमक मिलाएं और इससे माथे की मसाज करें। इससे आपको सिर दर्द से निजात मिलेगी।