फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रश करते समय अगर मसूड़ों से भी आता है खून तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Thu, 12 Jul 2018 09:22 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
effective home remedies for bleeding gums
bleeding gums
क्या ब्रश करते वक्त आपके मसूड़ों से भी खून आता है? अगर हां तो इसे हल्के में न लें। बहुत सारे लोग इसे सामान्य समझकर इस पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन आप शायद इस बात से अंजान है कि इसको नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है। इसलिए अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं तो समय रहते इसका इलाज शुरू कर दें और अगर यह परेशानी अभी शुरुआती दौर में ही है तो आप इन घरेलू उपायों का सहारा लेकर भी इससे राहत पा सकते हैं...
effective home remedies for bleeding gums
Clove
लौंग का तेल
अगर किसी सख्त चीज को खाते समय या फिर ब्रश करते वक्त अगर आपके मसूड़ो से खून आता है तो इसके लिए लौंग का तेल बहुत फायदेमंद रहेगा। इसके लिए आपको रूई को तेल में डुबोकर मसूड़ो और दांतों में लगाना होगा। लगाने के कुछ देर बाद हल्के गुनगुने पानी से मुंह साफ कर लें। अगर आपको तेल लगाने में दिक्कत आ रही है तो दिन में दो बार आप लौंग भी चबा सकते हैं। 
effective home remedies for bleeding gums
fruits
विटामिन सी
कोशिश करें अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा विटामिन सी को शामिल करें। यह इंफेक्शन को बढ़ने से रोकता है। अपने दांतों को मजबूत और मसूड़ों को स्वस्थ बनाने के लिए कच्ची सब्जियां और खट्टे फलों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
effective home remedies for bleeding gums
mustard oil
सरसों का तेल
रात को सोते समय एक चम्मच सरसों के तेल में चुटकी भर नमक मिलाकर दांतों और मसूड़ों की मसाज करें। ऐसा करने से कुछ दिनों में आपके मसूड़ों से खून आना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
effective home remedies for bleeding gums
alum
फिटकरी
अगर आपके दांतों में दर्द होता है या ब्रश करते वक्त खून आने की शिकायत है तो इसके लिए फिटकरी वाले पानी के कुल्ले करना आपके लिए फायदेमंद होगा। एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर फिटकरी में खून रोकने की क्षमता होती है। इसके साथ ही यह संक्रमण के खतरे को कम करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed