Holi 2023: होली का त्योहार रंगों का त्योहार है । जब भी होली का जिक्र होता हैं सबसे पहले रंग बिरंगे गुलाल और अबीर याद आ जाते हैं । देश विदेश तक मे होली के मौके पर लोग अपने दोस्तों, प्रियजनों से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं देते हैं और एक दूसरे के माथे पर तिलक व गालों पर रंग लगाकर होली खेलते हैं । हालांकि जहाँ पूरा देश रंगों की होली में डूबा होता है, वहीं कुछ लोगों को रंग लगाने से परहेज होता है । रंग वाली होली न खेल ने के कई कारण हो सकते हैं, त्वचा खराब होने का डर, रंग सर होने वाली गंदगी, या इस तरह की होली खेलते समय का हुलल्ड पसन्द न होना । इस वजह से होली के मौके पर वह हर पर बैठकर बोर हो जाते हैं। अगर आप भी होली पर रंग नहीं खेलते लेकिन त्योहार को उत्साह से मनाना चाहते हैं तो बिना रंग के होली मनाने के कुछ आसान तरीकों को इस रंगोत्सव में आजमाएं।
Holi 2023: नहीं खेलते होली तो बिना रंग के इन तरीकों से त्योहार बनाएं मजेदार
खरीदारी
होली के मौके पर अपने बिना घर से निकले, उत्साह के साथ त्योहार मना सकते हैं और खुद को पैम्पर कर सकते हैं । इसके लिए होली वाले दिन ऑनलाइन शॉपिंग का लुत्फ उठाइए। रोजमर्रा के कामों के बीच अगर आप शॉपिंग नहीं कर पाते तो होली की छुट्टी का फायदा उठाएं ।
मूवी
अपने व्यस्त शेड्यूल में आपके पास मूवी या कोई सीरीज देखने का भी वक्त नहीं होता है, लेकिन होली पर अपने इस शौक को पूरा कर सकते हैं । सिनेमा घर की ओर रुख कर सकते हैं या चाहे तो घर पर ही कोई सीरीज देख सकते हैं । ऐसा करने से आपका मूड फ्रेश हो जायेगा और आप अच्छा भी फील करेंगे।
लंच या डिनर पार्टी
होली रंगों के अलावा अलग अलग तरह के लजीज पकवानों और व्यंजनों के लिए भी जानी जाती हैं। अगर आप रंग नहीं खेलना चाहते तो होली के मौके पर लंच पार्टी या डिनर पार्टी का आयोजन कर सकते हैं । बिना रंगों के इस पार्टी में लजीज खाना और अच्छा संगीत त्योहार को मज़ेदार बना देगा । कुछ गेम्स और अन्य एक्विटी भी कर सकते हैं ।