अगर लगातार बढ़ता वजन आपके लिए परेशानी बना हुआ है और जिससे निपटने के लिए कभी आप नींबू पानी तो कभी शहद का सहारा लेते हैं तो इन सब टोटकों को छोड़ देसी घी को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। आइए जानते हैं क्या है इसके फायदों और सही सेवन का तरीका ।
पढ़ें-घर बैठे लीजिए कश्मीरी खानपान की खुशबू, ऐसे-ऐसे पकवान दिल रोमांचित हो जाएगा
आयुर्वेद की मानें तो रोजाना सुबह नाश्ता करने से पहले खाली पेट घी खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। इसके लिए आपको रोज सुबह एक चम्मच घी एक गिलास गरम पानी के साथ लेना है। इसके बाद 30 मिनट तक कुछ न खाएं। घी का ये उपाय करने से शरीर को कई लाभ होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में।
त्वचा की चमक रखता है बरकरार
घी आपकी त्वचा के नेचुरल ग्लो को बनाए रखने के साथ आपकी स्किन की भी देखभाल करता है। घी ड्राई त्वचा को मॉइस्चराइज करने का भी काम करता है। इतना ही नहीं घी सोरायसिस जैसे रोग को भी भीतर से ठीक कर सकता है।
जोड़ों के दर्द से राहत
घी जोड़ों के दर्द और गठिया रोग को होने से रोक सकता है। घी में मौजूद ओमेगा -3 फैटी एसिड हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोग को भी दूर रखता है।
मोटापा
घी वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है। हालांकि लोगों का मानना है कि घी खाने से आपका वजन बढ़ जाता है लोकिन रोज सुबह अगर 5-10 मिलीलीटर घी खाली पेट लिया जाए तो वजन घटाने में सहायता मिलती है। घी आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।