फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर से बिना पूछे न खाएं ये दवा, पड़ सकता है भारी

Mon, 24 Jul 2017 11:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Mon, 24 Jul 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
without doctor prescription triphala intake can be harmful to health
पेट से संबंधित समस्याओं से निजात पाने के लिए घरों में त्रिफला चूर्ण का सेवन आपकी दादी मां के जमाने से चला आ रहा होगा। वैसे तो यह पेट की समस्याओं के लिए बहुत ही कारगर चूर्ण माना जाता है। विशेषज्ञ भी इसे सुरक्षित व असरदार मानते हैं और घरों में लोग बेहिचक इसका सेवन करते हैं लेकिन बिना चिकित्सकीय परामर्श के इसका सेवन करने से कई बार इसके फायदे के बजाय नुकसान सामने आ जाते हैं।
without doctor prescription triphala intake can be harmful to health
इस बारे में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. आकाश परमार बताते हैं, 'वैसे तो त्रिफला बिल्कुल सुरक्षित और असरदार आयुर्वेदिक दवा है लेकिन अगर इसे बिना किसी चिकित्सीय परामर्श के लेते रहने से कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
ऐसे में अगर आप बिना डॉक्टर की सलाह लिए त्रिफला या ऐसी अन्य दवाएं लेते हैं तो हो सकता है कि आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। 
without doctor prescription triphala intake can be harmful to health
हो सकता है डायरिया
वैसे तो त्रिफला गैस्ट्रिक की समस्या से छुटकारा दिलाने में असरदार है लेकिन कई बार बिना चिकित्सकीय परामर्श के इसका अधिक सेवन आपको डायरिया से पीड़ित भी कर सकता है। इतना ही नहीं कई बार तो इससे शरीर में पानी की कमी होने की वजह से व्यक्ति को डीहाइड्रेशन की प्रॉब्लम भी हो सकती है।

डॉ.आकाश के अनुसार, 'हर व्यक्त‌ि की चयापचय (मेटाबॉलिज्म) की प्रक्रिया अलग-अलग तरह की होती है। ऐसे में उसे त्रिफला कितनी मात्रा में लेना है, दूध के साथ लेना है या पानी के साथ, कब लेना सही है, इन बातों का निर्धारण डॉक्टर ही कर सकता है, हम नहीं।'  बिना सोचे-समझे इसका सेवन करने से आपके मेटाबॉलिज्म पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
without doctor prescription triphala intake can be harmful to health
ब्लड प्रेशर
कभी-कभी त्रिफला के ज्यादा सेवन से लूज मोशन शुरू हो जाता है जिससे ब्लड प्रेशर में फ्लकचुएशन शुरू हो जाता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर के मरीज को परेशानीशुरू हो जाती है। 
विज्ञापन
without doctor prescription triphala intake can be harmful to health
नींद
अनिद्रा की समस्या
कई बार नियमित तौर पर त्रिफला का सेवन करने वाले लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान रहते हैं। अधिक मात्रा में त्रिफला लेने वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है। इसके अलावा चिकित्सक गर्भवती महिलाओं को त्रिफला का सेवन नहीं करने की सलाह देते हैं। गर्भावस्था के दौरान त्रिफला के सेवन से महिलाओं को घबराहट, पेचिश आदि समस्याएं हो सकती हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed