फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तरबूज के अधिक सेवन से हो सकता है नुकसान, सेहत पर पड़ सकता है असर

Tue, 12 May 2020 08:43 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 12 May 2020 08:43 AM IST
विज्ञापन
watermelon overeating side effects health issues disadvantages
फल खाने की सलाह हर कोई देता है। फल खाने से सेहत अच्छी रहती है। गर्मियों के मौसम में फलों की तो बहार रहती है। इन दिनों तरबूज आसानी से मिल जाता है और गर्मियों में इस फल को खाने की सलाह भी दी जाती है। तरबूज में पानी की मात्रा काफी होती है और ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। परंतु गर्मियों में पसंद किए जाने वाले इस फल का अगर अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो ये शरीर को नुकसान भी पहुंचाता है। आइए, आज जानते हैं अधिक मात्रा में तरबूज का सेवन करने से होने वाले नुकसान के बारे में...


 
watermelon overeating side effects health issues disadvantages

एलर्जी होने की संभावना रहती है

  • तरबूज के वैसे तो कई फायदे हैं, परंतु इसके अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में कई तरह की एलर्जी होने की संभावना रहती है। अगर तरबूज आपको सूट नहीं करता है तो आपके शरीर में हल्के से लेकर गंभीर चकत्ते या फिर चेहरे पर सूजन आ सकती है। 


 

watermelon overeating side effects health issues disadvantages

पेट की परेशानियां

  • तरबूज में लाइकोपीन नाम का एक यौगिक पाया जाता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। परंतु अगर शरीर में लाइकोपीन की मात्रा बढ़ जाए तो ये पेट की समस्याओं को जन्म दे देता है। तरबूज का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको मतली, उल्टी, अपच और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
watermelon overeating side effects health issues disadvantages

हाइपरकलेमिया

  • शरीर में पोटैशियम का स्तर सामान्य से अधिक हो जाने को हाइपरकलेमिया कहा जाता है। तरबूज का अधिक सेवन करने से हाइपरकलेमिया होने की संभावना बढ़ जाती हैं और इसके बढ़ने से हार्ट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए तरबूज का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए।


 

विज्ञापन
watermelon overeating side effects health issues disadvantages

तरबूज का सेवन इन लोगों को नहीं करना चाहिए...

अस्थमा या एलर्जी के मरीजों को

  • तरबूज की तासीर ठंडी होती है और इसके सेवन से सांस की नली में सूजन पैदा हो सकती है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed