अगर आप शुद्ध शाकाहारी हैं और किसी भी तरह से नॉनवेज या अंडे का सेवन करने से परहेज करते हैं तो इसे जरूर ध्यान से पढ़ें। क्योंकि बाजार में मिलने वाली बहुत सी पैकेट बंद चीजों को बनाने में ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है कि जो कि मांसहारी होती हैं। तो चलिए जानें उन चीजों के बारे में।
{"_id":"5dd629fa8ebc3e548f55728f","slug":"vegetarian-food-that-is-actually-non-vegetarian","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाकाहारी लगने वाली ये चीजें भी असल में होती हैं नॉनवेज, खाने से पहले पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
शाकाहारी लगने वाली ये चीजें भी असल में होती हैं नॉनवेज, खाने से पहले पढ़ लें ये खबर
Thu, 21 Nov 2019 12:41 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Pixabay
Trending Videos
- फोटो : pixa
दही
अगर आप बाजार से दही खरीद रहे हैं तो उसके पैक पर एक बार उस पर लिखे इंग्रीडिएंट्स जरूर पढ़ लें। अगर इसमें जिलेटिन है तो आपका ये दही वेज नहीं है।
जैम
बहुत सारे घरों में ब्रेकफास्ट में ब्रेड जैम खाना पसंद करते हैं। जैम में जिलेटिन होता है और जिलेटिन जानवरों से पाया जाने वाला प्रोडक्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बियर या वाइन
कई लोग ये कहकर बियर और वाइन पीते हैं कि ये तो फलों के रस से बनी है। बता दें, शराब को साफ करने के लिए इजिनग्लास का इस्तेमाल किया जाता है जो फिश ब्लेडर से बनता है।
विज्ञापन
व्हाइट शुगर
व्हाइट शुगर को तैयार करते समय उसे साफ करने की जो प्रक्रिया अपनाई जाती है उसमें नेचुरल कार्बन का इस्तेमाल होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये नेचुरल कार्बन बोन चार होता है जो जानवरों की हड्डियों से बनाया जाता है।