फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वादिष्ट वेज चिल्ली मिली का उठाएं लुफ्त, जानें इसे बनाने की विधि

Wed, 20 Nov 2019 10:25 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 20 Nov 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
how to make delicious veg chilli milli dish
वेज चिल्ली मिली - फोटो : social media
उत्तर भारत में वेज चिल्ली मिली बेहद मशहूर है। यह कई सब्जियों के मिश्रण से बनती है, इसलिए इसे वेज चिल्ली मिली का नाम दिया गया है।आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है। 

 
how to make delicious veg chilli milli dish
वेज चिल्ली मिली - फोटो : social media
आवश्यक सामग्री 
1 कप  बारीक कटी हुई  गोभी 
1 गाजर कटी हुई
1 शिमला मिर्च 
4 टमाटर
1/2 कप मट्टर
3 बड़े चमच्च काजू
2 बड़े चमच्च तेल
1 तेज पत्ता
2 हरी इलायची
1 काली इलायची
2 लांग
1 दालचीनी
मध्यम प्याज 
हरा धनिया
3-4 हरी मीर्च 
1कप पानी
1 बड़ा चमच्च अदरक लहसुन का पेस्ट 
 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर 
1 बड़ा चमच्च कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चमच्च धनिया पाउडर
1 बड़ा चमच्च कसूरी मेथी
1 बड़ा चमच्च गरम मसाला पाउडर
1/4 बड़ा चमच्च शक्कर
3 बड़े चमच्च क्रीम
स्वादनुसार नमक 
how to make delicious veg chilli milli dish
वेज चिल्ली मिली - फोटो : social media
चिली मिली बनाने की विधि
चिली मिली बनाने के लिए सबसे पहले काजू को गर्म पानी में 20-25 मिनट तक भिगो कर रखें।अब टमाटर और काजू को मिक्सी में पीस लें।इसके बाद  तेल गर्म करें फिर उसमें तेज पत्ता, हरी इलायची , काली इलायची , लांग और दालचीनी डालकर अच्छे से पकाएं।अब इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट और प्याज मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक प्याज सुनहरे न हो जाए।जब प्याज सुनहरे होने लगे तब इसमें टमाटर और काजू का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक अच्छे से पका लें । अब इसमें हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और धनिया पाउडर डाल लें। 

अब इसमें हरी मिर्च , गोभी , गाजर , शिमला मिर्च,मटर , स्वादनुसार नमक और थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट तक पका लें। ध्यान रहें कि ग्रेवी ज्यादा पतली नहीं होनी चाहिए। जब सब्जियां पक जाएं तब इसमें गरम मसाला, कसूरी मेथी और शक्कर डालकर मिला लें। इसके 2 मिनट बाद इसमें मलाई और धनिया डाल लें। अब आप चिली मिली को रायता और पराठे के साथ परोस लें। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed